फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Summer starts, deepening drinking water crisis in mid-development block

गर्मी शुरु, मझवां विकास खंड में गहराया पेयजल संकट

Thu, 01 Apr 2021 11:19 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Apr 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
Summer starts, deepening drinking water crisis in mid-development block
कछवां। नगर पंचायत सहित ग्रामीण इलाकों में गर्मी शुरू होते ही पानी की किल्लत शुरू हो गई। खासतौर पर गांव व कस्बे की स्थिति बेहद खराब है। इस समय गांव में प्रधान के स्थान पर प्रशासक व्यवस्थाओं का संचालन कर रहे हैं। अधिकांश ग्राम पंचायतों में रख-रखाव के अभाव में हैंडपंप खराब पड़े हुए हैं। ग्रामीण चंदे से मरम्मत कराकर अपनी प्यास बुझा रहे हैं।
विज्ञापन

मझवां विकास खंड के बरैनी, भैसा, गडौली, महामलपुर, बाडापुर, रामापुर, चकिया, नरायनपुर व जमुआ आदि गांवों में पेयजल समस्या से निजात दिलाने के लिए नलकूप और पानी की टंकियां तो हैं लेकिन देखरेख के अभाव में खाली हैं। ग्रामीणों को पानी के लिए दूर-दूर तक भटकना पड़ रहा है। कहीं- कहीं पर तो फिर से लोग या तो कुओं का सहारा ले रहे हैं या फिर किराए पर टैंकर मंगाकर पानी का इंतजाम कर रहे। पेयजल समस्या से निजात दिलाने के लिए पिछले ही साल प्रदेश के तीन-तीन मंत्रियों ने जिले के अधिकारियों के साथ बैठक कर किल्लत को दूर करने का दावा किया था। गांव-गांव में पाइप लाइन बिछाने बात भी कही थी। दुबारा गर्मी आ गई अभी तक प्रशासनिक व्यवस्था का कहीं अतापता नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed