{"_id":"6b59216cd46015b69e63b1ef34487c7b","slug":"successful-participants-were-rewarded-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफल प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफल प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
Updated Tue, 17 Feb 2015 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घनश्याम बिनानी एकेडमी आफ मैनेजमेंट साइंसेज में संचेतन 2015 परीक्षा के विजेताओं को पुरस्कार वितरित किया गया। जिसमें अनुपम सिंह और अनुराग शुक्ला को पांच-पांच हजार का पुरस्कार मिला।
जबकि मो. आरिफ और अविनाश को तीन-तीन हजार का पुरस्कार मिला। मुख्य अतिथि ने कहा कि प्रतियोगिताओं से छात्रों की छिपी प्रतिभा को उभरने का मौका मिलता है और उसमें निखार आता है।
प्रतियोगिता में इंटरमीडिएट और स्नातक छात्रों को सभागार में मुख्य अतिथि और जिला उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष रामनरेश मिश्रा ने प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण किया। संस्थान की निदेशिका डा. शीला सिंह एवं अतिथि राजेश सिंह ने घनश्याम बिनानी और मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
विज्ञापन
डा. शीला सिंह ने कहा कि प्रतियोगिता से छात्र भविष्य में प्रतिभावान छात्र बनकर उभरेंगे।
प्रतियोगिता में गुरुनानक गर्ल्स इंटर कालेज रतनगंज को वेल डिसिप्लिंड कालेज, पुरषोत्तमदास नरोत्तमदास इंटर कालेज को मोस्ट प्रीमियर कालेज, बापू उपरौध इंटर कालेज को मोस्ट इमर्जिंग कालेज, गुरुनानक इंटर कालेज आवास विकास कालोनी को मोस्ट डेडीकेटेड कालेज, जेसी कन्या इंटर कालेज को प्रोएक्टिव कालेज, शांति निकेतन इँटर कालेज मड़िहान को वेल आर्गेनाइज्ड कालेज, बाबूलाल जायसवाल इंटर कालेज को मोस्ट रिस्पांसिबल कालेज, विंध्यवासिनी पब्लिक स्कूल को मोस्ट गोल ओरिएंटेड कालेज का पुरस्कार मिला।
कार्यक्रम को डा. कैलाशपति त्रिपाठी ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में टीके मुखर्जी, जावेद आलम शेख, शिवांगी शिवम, आलोक श्रीवास्तव, सत्यकाम तिवारी, सारिका आदि मौजूद रहीं।