फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Submit BEO certificate of posting in school

मूल विद्यालय में तैनाती का प्रमाणपत्र प्रस्तुत करें बीईओ

Sat, 22 Aug 2020 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
Submit BEO certificate of posting in school
मिर्जापुर। जिले में रोक के बाद भी चल रही 16 शिक्षकों की संबद्धता बीएसए ने समाप्त कर दी है। इस संबंध में सभी खंड शिक्षाधिकारियों को पत्र जारी कर बीएसए ने कहा है कि बीईओ तीन दिनों में इस आशय का प्रमाणपत्र प्रस्तुत करें कि शिक्षक अपने मूल विद्यालय में ही तैनात हैं।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने काफी दिन पहले ही शिक्षकों की संबद्धता पर रोक लगा दी थी। इसके बाद भी कई शिक्षकों को उनके मन माफिक विद्यालयों से संबंद्ध किया गया था। इस संबद्धता का लाभ उठाकर शिक्षक अपने हिसाब से कार्य करते थे। इस बात को देखते हुए इस पर रोक लगाई गई थी। लेकिन जिले में कुछ जगहों पर ऐसा ही चल रहा था। इस पर शासन ने एक बार फिर से आदेश जारी कर शिक्षकों की संबद्धता पर रोक लगाने के लिए बीएसए को निर्देशित किया था। इस पर बीएसए ने जिले में इस प्रकार के 16 शिक्षकों की संबद्धता को समाप्त कर दिया है। साथ ही उनको उनके मूल विद्यालयों पर ही काम करने को कहा है। इनमें से पांच शिक्षक सिटी विकास खंड के, चार राजगढ़ विकास खंड के, तीन हलिया व दो- दो मड़िहान व पहाड़ी विकास खंड के शिक्षक हैं। बीएसए वीरेंद्र कुमार सिंह ने कहा है कि सभी खंड शिक्षाधिकारी इस बात का प्रमाणपत्र उपलब्ध कराएं कि शिक्षक अपने मूल विद्यालय में ही कार्यरत हैं। साथ ही कहा गया है कि यह प्रमाणपत्र तीन दिवसों के अंदर प्रस्तुत किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed