फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Students will wear shoes made from Haryana

हरियाणा के बने जूते पहनेंगे परिषदीय विद्यालयों के छात्र

Sun, 08 Nov 2020 07:11 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2020 07:11 PM IST
विज्ञापन
Students will wear shoes made from Haryana
मिर्जापुर। जिले के दो लाख 74 हजार विद्यार्थियों के लिए सरकार की तरफ से वितरित किए जाने वाले जूते जनवरी 2021 तक वितरित किए जाएंगे। आपूर्ति पूरी करने के लिए कंपनियों का चयन हो गया है। चार कंपनियों को पूरे प्रदेश में जूता वितरित करने को कहा गया है। जिले में वितरित होने वाले जूते हरियाणा की एक कंपनी बनाएगी।
विज्ञापन

इस बार जो जूता वितरित होगा। उसका मूल्य लगभग 87. 40 पैसा होगा। हालांकि इस बार भी जूते बनाने वाली नामी गिरामी कंपनियां टेंडर के लिए आई थी लेकिन वह इतने कम मूल्य पर जूता बनाने को राजी नहीं थीं। पिछली बार इसी जूते का मूल्य लगभग 93. 70 रुपया था। जिले में इस समय दो लाख 74 हजार विद्यार्थी पंजीकृत हैं। इन सभी को नि:शुल्क एक जोड़ी जूता दिया जाएगा। माना जा रहा है कि विद्यार्थियों में यह जूता जनवरी 2021 के अंत तक ही वितरित हो सकेगा। जिले में इस समय परिषद के कक्षा एक से लेकर कक्षा आठ तक के 1806 विद्यालय संचालित हैं। इसमें तीन सौ 98 कंपोजिट विद्यालय, एक हजार दो सौ प्राथमिक तथा दो सौ आठ उच्च प्राथमिक विद्यालय शामिल हैं।
विज्ञापन

इन जूतों पर एक साल की वारंटी रखी गई है। इस दौरान यदि जूतों में कोई गड़बड़ी आती है तो जूता वापस कर नया जूता देना होगा। ब्लाकों तक पहुंचने के बाद जिलाधिकारी द्वारा गठित समिति इन जूतों को तीन दिनों के अंदर तीन श्रेणियों में सैंपलिंग कर प्रयोगशाला में जांच कराएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालय एक नजर में
विद्यार्थियों की संख्या: दो लाख 74 हजार
कंपोजिट विद्यालय: तीन सौ 98
प्राथमिक विद्यालय: एक हजार दो सौ
उच्च प्राथमिक: दो सौ आठ
वर्जन
जूतों के लिए वर्क आर्डर जारी कर दिया गया है। जूतों को मिलने की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2021 निर्धारित की गई है।
- गौतम प्रसाद, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed