{"_id":"6a9721110abd8f4da0015eb4","slug":"students-will-receive-consultations-from-bhus-specialist-doctors-at-the-south-campus-itself-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-160450-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: दक्षिणी परिसर में ही छात्रों को बीएचयू के विशेषज्ञ चिकित्सकों से मिलेगा परामर्श","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: दक्षिणी परिसर में ही छात्रों को बीएचयू के विशेषज्ञ चिकित्सकों से मिलेगा परामर्श
विज्ञापन
राजीव गांधी दक्षिणी परिसर में टेलीमेडिसिन ओपीडी सेवा का उद्धाटन करते बीएचयू के कुलपति प्रो. अज
बीएचयू के दक्षिणी परिसर में शुरू हुई टेलीमेडिसिन ओपीडी सेवा
मिर्जापुर। बीएचयू के बरकछा स्थित राजीव गांधी दक्षिणी परिसर में अब विद्यार्थियों और मरीजों को सर सुंदरलाल चिकित्सालय, बीएचयू वाराणसी के विशेषज्ञ चिकित्सकों से टेलीमेडिसिन के माध्यम से परामर्श मिल सकेगा। मंगलवार को बीएचयू के कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी ने दक्षिणी परिसर में टेलीमेडिसिन ओपीडी सेवा का शुभारंभ किया। इसके साथ ही परिसर में ई-साइकिल सुविधा और सेंट्रल हिंदू स्कूल के नवनिर्मित भवन के प्रथम तल का भी उद्घाटन किया।
ई-संजीवनी में राष्ट्रीय टेलीमेडिसिन सेवा द्वारा संचालित सेतु-केयर बीएचयू टेलीमेडिसिन ओपीडी के माध्यम से मरीज सर सुंदरलाल अस्पताल में उपलब्ध विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श के साथ-साथ चिकित्सकीय प्रिस्क्रिप्शन भी प्राप्त कर सकेंगे। टेलीमेडिसिन सुविधा के उद्घाटन के तुरंत बाद एक डेमो परामर्श भी आयोजित किया। राजीव गांधी दक्षिणी परिसर के चिकित्सा अधिकारी डॉ. ऋषभ मिश्रा ने मरीज को आईएमएस-बीएचयू के जनरल मेडिसिन विभाग के डॉ. निलेश कुमार से जोड़ते हुए परामर्श संचालित किया। परामर्श पूरा होने के बाद कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी ने टेलीमेडिसिन के माध्यम से हुए पहले परामर्श का प्रिस्क्रिप्शन मरीज को प्रदान किया। कुलपति ने सेंट्रल हिंदू स्कूल के नए भवन के प्रथम तल का भी उद्घाटन किया। नवनिर्मित प्रथम तल में पांच कक्षाएं, एक कंप्यूटर लैब तथा एक हॉल है, इससे विद्यालय की क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। परिसर में ई-साइकिल सुविधा का भी उद्घाटन किया। उद्देश्य विद्यार्थियों के लिए परिसर के भीतर सुविधाजनक एवं सतत आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराना है। विद्यार्थी परिसर में आवागमन के लिए ई-साइकिल किराये पर ले सकेंगे। चिकित्सा विज्ञान संस्थान, बीएचयू के निदेशक प्रो. एस.एन. सांखवार, चिकित्सा संकाय के डीन प्रो. संजय गुप्ता, सर सुंदरलाल चिकित्सालय के चिकित्सा अधीक्षक प्रो. पुनीत, राजीव गांधी दक्षिणी परिसर के आचार्य प्रभारी प्रो. बीएमएन कुमार उपस्थित रहे।