फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Students took out voter awareness rally

छात्र- छात्राओं ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली

Wed, 01 Dec 2021 12:07 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 12:07 PM IST
विज्ञापन
Students took out voter awareness rally
मिर्जापुर। भरूहना स्थित जीडी बिनानी पीजी कालेज के छात्र- छात्राओं ने मंगलवार को मतदाता जागरूकता रैली निकाली। रैली में छात्रों ने कहा पहले मतदान फिर जलपान।
विज्ञापन

रैैली के पूर्व महाविद्यालय में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचन सहभागिता कार्यक्रम के तहत लोकतंत्र की मजबूती के आधार हैं मतदाता विषय पर वक्ताओं ने अपने विचार प्रकट किए। अध्यक्षीय संबोधन में प्राचार्य डा. वीना देवी सिंह ने कहा कि मतदाताओं को मत देने के लिए जागरूक करने के लिए उच्च शिक्षा संस्थानों की भूमिका होती है। मजबूत लोकतंत्र का आधार ही सुदृढ़ मतदान व्यवस्था है। मतदाताओं को अपने मतदान के अधिकार पर गर्व करना चाहिए तथा जागरूक मतदान से प्रगतिशील एवं विकसित सरकार की स्थापना करनी चाहिए। संचालन डॉ. ध्रुवजी पांडेय व संयोजन नोडल अधिकारी वसीम अकरम अंसारी ने किया। सह संयोजक आशुतोष सिंह रहे। इस अवसर पर डॉ. सच्चिदानंद तिवारी, डॉ. कैलाश नाथ अग्रहरि, डॉ. राजेश कुमार श्रीवास्तव, डॉ. राजमोहन शर्मा, डॉ. आत्रेयी आद्या चटर्जी, डॉ. ऋषभ कुमार, जेपी सिंह, डॉ. अखिलेश नारायण सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed