{"_id":"6ab6d84b1dcd5d342d004827","slug":"students-talent-was-on-display-in-the-poster-rangoli-essay-and-photography-competitions-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-161912-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: पोस्टर, रंगोली, निबंध और फोटोग्राफी प्रतियोगिता में विद्यार्थियों की दिखी प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: पोस्टर, रंगोली, निबंध और फोटोग्राफी प्रतियोगिता में विद्यार्थियों की दिखी प्रतिभा
विज्ञापन
राजीव गांधी दक्षिणी परिसर में पर्यटन दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में रंगोली बनाते छात्र। स्त्रोत-द
बीएचयू में विश्व पर्यटन दिवस समारोह शुरू, एआई से पर्यटन को नया रूप देने पर मंथन
मिर्जापुर। बीएचयू के राजीव गांधी दक्षिणी परिसर में शुक्रवार को विश्व पर्यटन दिवस समारोह की शुरुआत हुई। आतिथ्य एवं पर्यटन प्रबंधन विभाग की ओर से आयोजित दो दिवसीय समारोह में विद्यार्थियों ने पोस्टर, रंगोली, निबंध लेखन, फोटोग्राफी और प्रेजेंटेशन प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। इस वर्ष समारोह की थीम डिजिटल एजेंडा और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से पर्यटन को नया रूप देना रखी गई है।
समारोह में पर्यटन, तकनीक और रचनात्मकता के समन्वय पर जोर दिया जा रहा है। इसमें यह भी रेखांकित किया जा रहा है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डिजिटल तकनीक भविष्य में पर्यटन के स्वरूप को किस तरह बदल सकती हैं। समारोह का उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, नवाचार और सक्रिय भागीदारी को बढ़ावा देने के साथ पर्यटन के क्षेत्र में हो रहे तकनीकी बदलावों से परिचित कराना है।
पहले दिन प्रशासनिक भवन में आयोजित प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने कला, लेखन कौशल और पर्यटन से जुड़े विषयों की जानकारी का प्रदर्शन किया। विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों ने प्रतियोगिताओं का मूल्यांकन किया।
विज्ञापन
समारोह का मार्गदर्शन परिसर के आचार्य प्रभारी प्रो. बीएमएन कुमार और दीनदयाल उपाध्याय कौशल केंद्र के पाठ्यक्रम समन्वयक डॉ. आरएस मिश्रा कर रहे हैं। इस दौरान विभाग के शिक्षक भी मौजूद रहे। उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।