फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Students showed their strength in high jump, running and shot put.

Mirzapur News: ऊंची कूद, दौड़, गोला फेंक, में विद्यार्थियों ने दिखाया दम

Mon, 04 Mar 2024 12:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Mar 2024 12:07 AM IST
विज्ञापन
Students showed their strength in high jump, running and shot put.
लालगंज। श्रीमती इंदिरा गांधी राजकीय पीजी कॉलेज परिसर में आयोजित वार्षिक क्रीड़ा समारोह का शनिवार को समापन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने ऊंची कूद, दौड़, लंबी कूद, गोला फेंक, चक्का तथा भाला प्रक्षेप समेत विभिन्न खेलों में प्रतिभाग करके प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

समापन के अवसर पर मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख जयंत कुमार रहे। विशिष्ट अतिथि कौशलेंद्र कुमार सिंह तथा काशी नरेश राजकीय पीजी कॉलेज के समाजशास्त्र विभाग के डॉ. सुजीत सिंह की मौजूदगी में विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किया गया। प्रतियोगिता में छात्र वर्ग 100 मीटर दौड़ में शिखा दुबे प्रथम, कल्पना द्वितीय, मंजू लता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी तरह से 200 मीटर दौड़ में शिखा दुबे प्रथम, संजय मौर्य द्वितीय, मंजू लता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा 400 मीटर दौड़ में संजू मौर्य, कल्पना और सुमन पाल ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार लंबी कूद में शिखा दुबे प्रथम, मंजू लता द्वितीय, कल्पना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। ऊंची कूद में सुमन पाल प्रथम, सुमन दुबे द्वितीय, शिखा दुबे ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। गोला प्रक्षेप में चंदा प्रथम, गुड़िया द्वितीय तथा कविता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। चक्का प्रक्षेप में चंदा प्रथम, नीतू यादव द्वितीय तथा उपमा मौर्य ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कुर्सी दौड़ में कविता प्रथम ,गुड्डन द्वितीय ,सुमन कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। भाला प्रक्षेप में नीतू यादव प्रथम, गुड़िया द्वितीय, सोनम मिश्रा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। साइकिल रेस में शिखा दुबे प्रथम, कल्पना द्वितीय तथा गुड्डन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

छात्र वर्ग में 100 मीटर दौड़ में हारून प्रथम, हनुमान यादव द्वितीय तथा रुद्र प्रताप ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा 200 मीटर दौड़ में हनुमान प्रथम, हारून द्वितीय, विकास ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी तरह से 400 मीटर दौड़ में हारून प्रथम, हनुमान द्वितीय, विकास ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा 800 मीटर दौड़ में हारून प्रथम, हनुमान द्वितीय, सुजीत यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद में आशीष कुमार प्रथम, विकास यादव द्वितीय, रुद्र प्रताप ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। ऊंची कूद में सुजीत प्रथम, विकास द्वितीय, सौरभ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। गोला प्रक्षेप में हिमांशु प्रथम, आशीष द्वितीय, राकेश मौर्या ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। चक्का प्रक्षेप में राकेश मौर्या प्रथम, आशीष द्वितीय, हिमांशु ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। भाला प्रक्षेप में राकेश मौर्या प्रथम, वीरेंद्र मौर्य द्वितीय, अवधेश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस दौरान प्राचार्य डॉ. अरुण कुमार कुशवाहा, डॉ रवि भूषण सिंह, डॉ. डीएन गिरी, डॉ. राम प्रकाश पाल, डॉ. राजेश यादव, राजेंद्र सिंह यादव, सुभाष पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed