फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Students showed talent in running and long jump

दौड़ व लंबी कूद में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

Sun, 30 Oct 2022 01:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Oct 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Students showed talent in running and long jump
विभिन्न विकास खंडों में शनिवार को खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों ने दौड़ व लंबी कूद में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रथम व द्वितीय स्थान पाने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

बदेवरानाथ स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय परिसर में आयोजित खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में लोक गीत, एकांकी दौड़, खो-खो, गोला फेंक, मार्च पास्ट आदि किए गए। इसमें 113 अंक पाकर न्याय पंचायत विजयपुर प्रथम स्थान पर रहा। इसके अलावा 55 अंक पाकर न्याय पंचायत जासा बघौरा द्वितीय तथा 36 अंक पाकर न्याय पंचायत असवा दुगरहा तीसरे स्थान पर रहा। विजेता टीम व प्रतिभागियों को खंड शिक्षाधिकारी राजेश श्रीवास्तव ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उद्घाटन मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान माहेश्वरी उपाध्याय व अध्यक्षता खंड शिक्षाधिकारी राजेश श्रीवास्तव, संचालन अमरेश कुमार शुक्ला ने किया।
विज्ञापन

विकास खंड कोन की ब्लॉक स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन पटेहरा मैदान में किया गया। मुख्य अतिथि कार्पेट व्यवसायी अनिल सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व फीता काटकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस मौके पर प्राथमिक विद्यालय बालक वर्ग के 100 मीटर में पवन पाल प्रथम, सेमरा प्राथमिक विद्यालय बालिका वर्ग के 100 मीटर में आकृति दुबे प्रथम, 50 मीटर बालक वर्ग में राजू यादव नेवढ़िया प्रथम, प्राथमिक वर्ग 50 मीटर बालिका वर्ग में खुशी प्रथम रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर सुभाष चंद्र तिवारी, अशोक यादव, रामबहादुर यादव, अखिलेश सिंह, प्रशांत पांडेय, अली हुसैन अंसारी, सर्वेश सिंह , प्रदीप कुमार सिंह आदि मौजूद रहे। संचालन विवेक कुमार पाठक ने किया।
श्रीमती देवकली इंटर कॉलेज जमालपुर के मैदान में विकास खंड स्तरीय परिषदीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी शैलेंद्र सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं फीता काट कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इसमें उच्च प्राथमिक बालक वर्ग के 100 मीटर दौड़ में बरईपुर न्याय पंचायत की लकी पटेल, 200 व 600 मीटर दौड़ में रोशनहर न्याय पंचायत के दिनेश प्रथम स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में 100 मीटर दौड़ में ओड़ी न्याय पंचायत की तृप्ति, 400 मीटर दौड़ में जयपट्टी न्याय पंचायत की बबिता एवं 600 मीटर दौड़ में मदारपुर डकही न्याय पंचायत की आंचल यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

प्राथमिक विद्यालयों के बालक वर्ग के 100 मीटर दौड़ में जयपट्टी न्याय पंचायत के प्रिंस पाल, 400 मीटर दौड़ में मदारपुर डकही न्याय पंचायत के राहुल यादव एवं लंबी कूद में बरईपुर न्याय पंचायत के रोशन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग के 50 व 100 एवं 200 मीटर दौड़ में धुरिया न्याय पंचायत की रोशनी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद में रेरूपुर न्याय पंचायत की स्वाति ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस दौरान बीईओ अरुण कुमार सिंह, गीता देवी, कंचन, अवधेश सिंह, बृजेश भूषण सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed