फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Students set themselves the goal of your life

छात्र स्वयं निर्धारित करें अपने जीवन का लक्ष्य

Tue, 17 Feb 2015 12:55 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Tue, 17 Feb 2015 12:55 AM IST
विज्ञापन
Students set themselves the goal of your life
जीवन ऐसे ही मत बिताओ। सपने ऐसे बनाओ जिसमें देश के लिए कुछ कर सको।
विज्ञापन


छात्र अपने जीवन का लक्ष्य स्वयं निर्धारित करें। शिक्षा नौकरी के लिए नहीं, वरन आचरण और संस्कार को संरक्षित करने के लिए ग्रहण करें।

उक्त बातें बरकछा स्थित राजीव गांधी दक्षिणी परिसर के व्याख्यान संकुल में विश्व हिंदू परिषद के अंतर्राष्ट्रीय संरक्षक अशोक सिंघल ने सोमवार को कहीं।

इस दौरान राजीव गांधी दक्षिणी परिसर का व्याख्यान संकुल भारत माता के नारों से गूंज उठा।

उन्होंने कहा कि मालवीय जी के चरणों में संस्कार मिलता है।

छात्र संकल्प लेकर देश को महाशक्ति बनाएं। मालवीय जी ने काशी हिंदू विश्वविद्यालय की स्थापना सच्चे राष्ट्रभक्तों को उत्पन्न करने के लिए की।

श्री सिंघल ने कहा कि मालवीय जी स्वराज की लड़ाई के आगे की सोचते थे जबकि गांधीजी केवल स्वराज के बारे में सोचते थे।

अपने लिए उन्होंने कहा कि बीएचयू में पढ़ने के बावजूद बीते कई वर्षों से उन्हें यहां प्रवेश का मौका नहीं दिया गया।

कहा हिंदू समाज बहुत ही सहनशील है।

बोले, विहिप ही भारतीय संस्कृति की रक्षा कर सकती है। उन्होंने कहा कि आप स्वतंत्र हैं, ऐसा मत सोचिए।

आज भी हमारे वजूद को मिटाने का प्रयास हो रहा है। आईआईटी के नाम से 2011 में प्रस्ताव लाया गया।

उसके बाद 2013 में आईआईटी बनाकर विखंडन किया गया। कार्यक्रम को प्रांत संगठन मंत्री मनोज श्रीवास्तव ने भी संबोधित किया।

संचालन संजय सिंह ने किया। स्वागत भाषण विशेष कार्याधिकारी प्रो. रामप्रताप सिंह ने किया। इस मौके पर प्रो. रविप्रताप सिंह, शिव कुमार शुक्ला, प्रो. डीसी राय, लाल बहादुर सिंह, बीजेपी जिलाध्यक्ष अनिल सिंह, राजेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed