फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Students remained entangled in mathematics questions.

Mirzapur News: गणित के सवालों में उलझे रहे परीक्षार्थी

Sun, 19 Jan 2025 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jan 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Students remained entangled in mathematics questions.
मिर्जापुर। जवाहर नवोदय विद्यालय के कक्षा छह में दाखिले के लिए शनिवार को जिले के 12 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा कराई गई। कुल 3473 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में प्रतिभाग किया जबकि 1631 ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा के बाद बच्चों ने बताया कि गठित के सवाल काफी कठिन थे। इन सवालों को समझने और हल करने में समय ज्यादा लगा।
विज्ञापन

नगर के महुवरिया स्थित राजकीय इंटर कालेज में 195 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। प्रधानाचार्य राजकुमार दीक्षित ने बताया कि 662 में से 467 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। विंध्याचल स्थित राजकीय बालिका इंटर कालेज में पंजीकृत 414 परीक्षार्थियों में से 290 परीक्षा में शामिल हुए। प्रधानाचार्य महेंद्रनाथ ने बताया कि परीक्षा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार हुई। पटेहरा : जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य डॉ. एसपी त्रिपाठी ने बताया कि 12 केंद्रों पर पर्यवेक्षक की उपस्थिति में परीक्षा सकुशल आयोजित हुई। लालगंज: बापू उपरौध इंटर कॉलेज लालगंज में 332 छात्र छात्राएं पंजीकृत थे, जिनमें से 232 उपस्थित रहे। यहां 100 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। प्रधानाचार्य डा धर्मजीत सिंह ने बताया कि परीक्षा सकुशल संपन्न हो गयी। हलिया: क्षेत्र क़े पंवारी कला गांव स्थित शिव प्रताप सिंह इंटर कॉलेज में 220 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी। यहां 99 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। प्रधानाचार्य अरविंद कुमार ने बताया कि 319 के सापेक्ष 220 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी जबकि 99 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed