फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Students conducted experiments on the science bus.

Mirzapur News: विज्ञान बस में छात्रों ने किए प्रयोग

Tue, 07 Jul 2026 01:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Students conducted experiments on the science bus.
विज्ञान बस में प्रयोग की जानकारी देते ​शिक्षक, सोशल मीडिया
मिर्जापुर। आईआईटी कानपुर से आई विज्ञान बस सोमवार को विंध्याचल रोड स्थित सेठ द्वारका प्रसाद बजाज एजुकेशन सेंटर पहुंची। वहां बच्चों ने उसमें विभिन्न सिद्धांतों व प्रयोगों पर आधारित प्रौद्योगिकी के बारे में जानकारी ली। प्रयोग भी किए।
विज्ञापन

बस के भीतर 15-15 छात्रों के समूह में बच्चों को क्रमवार भेजा गया। एक-एक समूह ने 30 मिनट बस के भीतर रहकर वर्नियर कलिपर्स की सहायता से व्यास ज्ञात करने, डिजिटल वर्नियर कैली पर्स के प्रयोग की जानकारी ली। पेंचमापी से पतली वस्तुओं के व्यास ज्ञात करने, वोल्टमीटर, गैल्वेनोमीटर की कार्यप्रणाली जानी। थ्रीडी प्रिंटर की मदद से बेंजिन रिंग के निर्माण, इथेन, मेथेन की संरचना, खिलौने बनाने और वैज्ञानिक माॅडल बनाना सीखा।
विज्ञापन

रसायन विज्ञान में जल का पीएच मान ज्ञात करने, अम्लीय, क्षारीय की पहचान करना आदि प्रयोग किए। सूक्ष्म दर्शी की सहायता से एलगी की संरचना, वैक्टिरिया की संरचना का अध्ययन किया। आईआईटी के एजुकेटर ब्रिकेश कुमार व शुभाशीष पांडेय ने प्रत्येक उपकरण की कार्यविधि व उपयोग की जानकारी प्रयोग के माध्यम से दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बस के बाहर उपस्थित समूह के बच्चे स्क्रीन पर चल रहे प्रयोगों को देखकर समझ रहे थे। विद्यालय के अध्यापकों ने भी बस में बनी प्रयोगशाला को देखा। जिला समन्वयक सुशील कुमार पांडेय ने बताया कि कक्षा छह व सात के 285 बच्चों ने विज्ञान बस में भ्रमण कर प्रयोगों के बारे में जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed