फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Student stunned after seeing income certificate worth Rs 2 crore 40 lakh

Mirzapur News: दो करोड़ 40 लाख रुपये का आय प्रमाण पत्र देख छात्र के उड़े होश

Wed, 04 Oct 2023 12:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Oct 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
Student stunned after seeing income certificate worth Rs 2 crore 40 lakh
हलिया। लालगंज तहसील क्षेत्र में एक लेखपाल की लापरवाही सामने आई है। लेखपाल ने बीफार्मा के छात्र का आय प्रमाण पत्र दो करोड़ चालीस लाख सत्तर रुपये का बनाए जाने संबंधी रिपोर्ट लगा दी है। तहसीलदार ने भी प्रमाण पत्र पर मुहर लगा दी। यह देख छात्र के होश उड़ गए।
विज्ञापन

हलिया थाना क्षेत्र के सहजी गांव निवासी रामदास के पुत्र बृजेश कुमार आगरा से बीफार्मा कर रहे हैं। बीफार्मा में छात्रवृत्ति योजना का फार्म भरने के लिए सहज जन सेवा केंद्र से आय प्रमाण पत्र जारी कराने के लिए आवेदन किया था। इस पर सहजी गांव के लेखपाल द्वारा बिना किसी जांच पड़ताल के छात्र के परिवार की वार्षिक आय दो करोड़ चालीस लाख सत्तर रुपये दिखा दिया गया। तहसीलदार द्वारा भी उस आय प्रमाण पत्र पर मुहर लगाते हुए जारी कर दिया गया है। बीफार्मा छात्र के बाबा के नाम सिर्फ तीन बीघा जमीन है। छात्र के पिता दो भाइयों में बड़े हैं। मेहनत-मजदूरी कर जीविकोपार्जन करते हैं। इस संबंध में तहसीलदार लालगंज आशीष कुमार पांडेय का कहना है कि यदि लेखपाल द्वारा ऐसी रिपोर्ट लगाई गई है तो यह गलत है। इस मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed