फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Student dies after being hit by a train, relatives fear murder

Mirzapur News: ट्रेन से कटकर छात्र की मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Sat, 22 Jul 2023 01:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jul 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
Student dies after being hit by a train, relatives fear murder
मिर्जापुर। विंध्याचल थाना क्षेत्र के गैपुरा के पास ट्रेन से कटकर एक युवक की मौत हो गई। गैंगमैन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को रेल लाइन से हटवाकर उसकी शिनाख्त कराकर परिजनों को सूचना दी। मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने युवक की हत्या किए जाने की आशंका जताई है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गोड़सर पांडेय निवासी विपुल पांडेय (18) पुत्र राजकुमार पांडेय इंटर का छात्र था। वह बजहा स्थित बद्री नारायण यादव इंटर कॉलेज में पढ़ाई कर रहा था। बृहस्पतिवार की रात गैपुरा के पास ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। गैंगमैन अमित ने रेलवे के अधिकारियों और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर विंध्याचल पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को रेल लाइन से हटवाकर उसकी शिनाख्त कराई। शव दो टुकड़ों में बंट गया था। जानकारी होने पर परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चाचा बंटी पांडेय ने बताया कि विपुल दो भाई और दो बहनों में छोटा था। बृहस्पतिवार की शाम वह घर से निकला था। देर रात 11 बजे ट्रेन से कटकर मौत होने की सूचना मिली। पड़ोसी से झगड़ा हुआ था। उन लोगों ने धमकी दी थी। चाचा ने हत्या किए जाने की आशंका जताते हुए जांच कर कार्रवाई की मांग की। विंध्याचल थानाध्यक्ष अतुल राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed