Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Student attacked with sticks and iron rods, head exploded

Mirzapur News: लाठी और लोहे की रॉड से किया हमला, छात्र का सिर फटा

Tue, 25 Nov 2025 01:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Nov 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
Student attacked with sticks and iron rods, head exploded
पटेहरा। जवाहर नवोदय विद्यालय में सोमवार की देर शाम साढ़े सात बजे छात्रों का एक गुट दूसरे गुट के छात्र पर लाठी व लोहे की रॉड से हमला कर दिया।
विज्ञापन

इसमें छात्र का सिर फट गया। छात्रों का आरोप है कि कक्षा 12 के 15 से 20 छात्र देर शाम विद्यालय के पीछे से बाहर गांव में घूमने गए थे। गांव में उनका किसी से विवाद हो गया। गांव वालों ने एक छात्र को पीट दिया। इसके बाद गुस्साए छात्रों को शक हुआ कि शुभम गांव का है।
दो दिन पहले हुई मारपीट के बाद उसके ही कहने पर गांव वाले मारपीट किए हैं। छात्र गांव से वापस लौटे और हास्टल में घुसते ही दरवाजा बंद कर दरवाजे के पास खड़े हो गए। हॉस्टल में पढ़ रहे छात्रों पर लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से हमला कर दिया।
विज्ञापन

घटना में कक्षा 12 के छात्र शुभम का सिर फट गया। निखिल, प्रेम, विशाल, रोहित, आशुतोष को भी चोटें आईं हैं। अध्यापक घायल छात्रों को पटेहरा पीएचसी ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायल शुभम का इलाज किया गया। थानाध्यक्ष राजेश राम ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। दोषियों पर कार्रवाई होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed