{"_id":"6a4c0776038ad00964012c77","slug":"strongmen-have-built-a-dwelling-on-the-land-the-encroachment-should-be-removed-mirzapur-news-c-192-1-svns1033-156804-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: भूमि पर दबंगों ने बना लिया आवास, हटवाया जाए कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: भूमि पर दबंगों ने बना लिया आवास, हटवाया जाए कब्जा
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले की चारों तहसील पर सोमवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने सदर तहसील में लोगों की फरियाद सुनी। सदर तहसील क्षेत्र के भोड़सर निवासी संतूराम ने शिकायत की कि उसके आराजी नंबर में दबंगों ने कब्जा कर लिया है और आने जाने भी नहीं दे रहे हैं। कब्जा हटवाया जाए। चारों तहसील पर कुल 435 मामले आए जिनमें से मौके पर 44 का निस्तारण हुआ।
जिलाधिकारी ने कार्रवाई का निर्देश दिया। इस अवसर पर कुल 200 मामले आए। इनमें से 23 का निस्तारण किया गया। मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार, एसडीएम महेंद्रसिंह, तहसीलदार दीक्षा पांडेय व अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। इसी बीच एक युवती ने कछवां पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया जिसे सीओ सिटी ने कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत किया।
भूमि विवाद की शिकायतें अधिक रहीं
मड़िहान : सोमवार को मड़िहान तहसील सभागार में समाधान दिवस आयोजित किया गया। कुल 75 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 15 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। अपर जिलाधिकारी भू-राजस्व देवेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में हुए इस समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी मड़िहान अनेग सिंह, तहसीलदार आशीष पांडेय, नायब तहसीलदार राहुल मिश्रा समेत राजस्व विभाग के सभी अधिकारी मौजूद रहे। सबसे अधिक शिकायतें भूमि विवाद और नापी कराने से जुड़ी रहीं। पैमाइश, सीमांकन, नामांतरण और अवैध कब्जे के मामले भी बड़ी संख्या में सामने आए।
विज्ञापन
लालगंज: तहसील सभागार में सोमवार को मंडलायुक्त राजेश प्रकाश की अध्यक्षता व डीआईजी (विंध्याचल परिक्षेत्र) आईपीएस पूनम की मौजूदगी में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 57 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। इनमें चार का मौके पर निस्तारण किया गया जबकि शेष 53 मामलों के लिए राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर शनिवार तक आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। रामपुर मड़वा निवासी मनीषा देवी ने बैनामा की भूमि पर मकान निर्माण में बाधा पहुंचाने की शिकायत की। मंडलायुक्त ने थाना प्रभारी लालगंज को कार्रवाई के निर्देश दिया। उपजिलाधिकारी अजीत कुमार, तहसीलदार विशाल कुमार शर्मा, थाना प्रभारी वेद प्रकाश पांडेय, एसडीओ सुमित कुमार और संबंधित विभागों के अधिकारी, राजस्व निरीक्षक व लेखपाल मौजूद रहे। चुनार: तहसील सभागार में एसडीएम राजेश कुमार वर्मा ने फरियाद सुना।तहसील क्षेत्र के हांसापुर गांव निवासी रामा सिंह ने शिकायती प्रार्थना देते हुए कहा कि उनकी भूमि पर महिला कब्जा कर रही है। कुल 103 प्रार्थना पत्र पड़े जिसमें मौके पर दो का निस्तारण हुआ। इस दौरान तहसीलदार ईवेन्द्र सिंह, नायब तहसीलदार, संजय सिंह, ज्योति सहित राजस्व व पुलिस के अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।