फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Strong sunlight during the day and cold winds in the evening, health is deteriorating.

Mirzapur News: दिन में तेज धूप और शाम को चल रहीं सर्द हवाएं, बिगड़ रही सेहत

Tue, 18 Feb 2025 12:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Strong sunlight during the day and cold winds in the evening, health is deteriorating.
मिर्जापुर। मौसम का मिजाज लोगों की सेहत बिगाड़ रहा है। दिन में तेज धूप होने और शाम को सर्द हवाएं चलने से लोग बीमार हो रहे हैं।
विज्ञापन

मंडलीय अस्पताल की ओपीडी में रोज करीब एक हजार और इमरजेंसी में सौ से ज्यादा मरीज पहुंच रहे हैं। इनमें सर्दी-जुकाम, बुखार और सांस के मरीजों की संख्या ज्यादा है।
तेज धूप के कारण लोग दिन में बिना स्वेटर और जैकेट के घर के निकल जाते हैं। वहीं, शाम तक सर्द हवाएं चलने लगती हैं, जिससे तापमान गिरने लगता है।
इसका सीधा असर लोगों की सेहत पर पड़ रहा है। लोग सर्दी-जुकाम और बुखार की चपेट में आ रहे हैं। बच्चों और बुजुर्गों पर ज्यादा असर पड़ रहा है।
चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. सुनील सिंह ने बताया कि इमरजेंसी में रोज 100 से ज्यादा मरीज आ रहे है। इनमें सांस, ब्रेन हैमरेज, सर्दी-जुकाम, बुखार और उल्टी के मरीजों की संख्या ज्यादा होती है।
विज्ञापन

बताया कि एक सप्ताह से तापमान के उतार-चढ़ाव के कारण मरीजों की संख्या बढ़ी है। उन्होंने कहा कि अभी घर से बाहर निकलते समय गर्म कपड़े जरूर पहनें। ऐसे मौसम में बच्चों और बुजुर्गों का खास ख्याल रखना चाहिए। भू भौतिकी विभाग बीएचयू वाराणसी के तकनीकी अधिकारी शिव मंगल सिंह ने बताया कि अब तापमान में वृद्धि होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हवा की गति भी सामान्य से ज्यादा रहने की संभावना है। तेज हवा से फसल गिरने की संभावना बढ़ जाती है। इसलिए जरूरी होने पर रात में हल्की सिंचाई कर खेतों में नमी बनाए रखेें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed