{"_id":"570555574f1c1b6d68c81250","slug":"strike-over-peepa-bridge","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीपा पुल के लिए कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीपा पुल के लिए कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन
ब्यूरो/ अमर उजाला, मिर्जापुर
Updated Wed, 06 Apr 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
पीपा पुल के लिए कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रैयपुरिया नरायनपुर गंगा घाट पर पीपा पुल का निर्माण एवं नरायनपुर को नगर पालिका का दर्जा देने की मांग को लेकर मीरजापुर सेवा समिति के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने बुधवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री को संबोधित तीन सूत्रीय मांग पत्र एडीएम को सौंपा गया। मांगें नहीं पूरी होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी गई।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कमेटी के नेता सुनील पांडेय ने कहा कि नरायनपुर जिला मुख्यालय से 50 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। वाराणसी के समीप होने के कारण वहां के लोगों को वाराणसी से व्यापारिक गतिविधियां संचालित करने में सहूलियत होती है। इसलिए रामनगर पुल के पक्का निर्माण हो जाने के बाद अब नरायनपुर में पीपा पुल का निर्माण कराया जाए।
मीरजापुर सेवा समिति के संयोजक दिलीप गहरवार ने कहा कि समिति लंबे समय से नरायनपुर के नागरिकों के साथ मिलकर नरायनपुर पर पीपा पुल का निर्माण कराने की मांग लगातार कर रही है। इसके अलावा नरायनपुर को नगर पालिका का दर्जा देने की भी मांग होती रही है। विजय प्रजापति ने कहा कि नरायनपुर की जनसंख्या को देखते हुए नगर पालिका का दर्जा दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन
प्रदर्शन के दौरान इरशाद अली ,कुतुबुद्दीन अंसारी, मनीष सिंह, अब्दुल खालिक खान, मतीन अहमद, सुशील कुमार, अजय कुमार, दिलीप सिंह, रत्नेश विश्वकर्मा, संजीव शुक्ला, महेंद्र सिंह, राजबहादुर, मो. आजम अंसारी, नंदलाल भारती, अकील अंसारी, जयशंकर यादव मौजूद रहे।