फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Strict action on dues of more than one lakh

एक लाख से अधिक के बकाए दार पर करें सख्ती

Mon, 12 Jul 2021 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Strict action on dues of more than one lakh
मिर्जापुर। फतहां स्थित विद्युत वितरण मंडल के जोनल कार्यालय में रविवार को विद्युत बकाया व राजस्व वसूली की समीक्षा हुई। निदेशक वाणिज्य ओपी दीक्षित ने कहा कि एक लाख से ऊपर के बकाएदारों के साथ सख्ती की जाए।
विज्ञापन

भदोही व मिर्जापुर डिवीजन की समीक्षा बैठक में वाणिज्य निदेशक ओपी दीक्षित ने कहा कि 10 हजार रुपये से ऊपर तथा एक लाख रुपये से अधिक के बकाएदारों पर सख्ती की जाए। साथ ही पांच किलोवाट से अधिक भार वाले उपभोक्ताओं पर भी सख्ती की जाए। अधीक्षण अभियंता सहित उनका कनेक्शन विच्छेदन कर आरसी जारी की जाए। नेवर पेड उपभोक्ताओं के भुगतान करने पर उनका कनेक्शन काट कर सिस्टम में फीड करने को कहा गया। निदेशक वाणिज्य ने जिले की बिलिंग एजेंसियों को कड़े निर्देश दिए कि वे उपभोक्ताओं के संयोजन स्थल पर जाकर उनको बिल प्रदान करें। यदि इसमें कोई कोताही बरती जाती है तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके अतिरिक्त झटपट पोर्टल व निवेश मित्र पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का समय से निस्तारण का निर्देश दिया गया। इस अवसर पर अधीक्षण अभियंता बीके पांडेय, अधिशासी अभियंता एके सिंह, मनोज कुमार यादव व अन्य सभी उपखंड अधिकारी व अवर अभियंता उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed