{"_id":"5ea5b8728ebc3e9085017364","slug":"strengthen-community-kitchen-system-mirzapur-news-vns522027114","type":"story","status":"publish","title_hn":"कम्युनिटी किचन की व्यवस्था सुदृढ़ करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कम्युनिटी किचन की व्यवस्था सुदृढ़ करें
विज्ञापन
मिर्जापुर। कोविड-19 के तहत रविवार को जिला पंचायत के सभागार में बैठक कर प्रवासी श्रमिकों/व्यक्तियों के जिले में आगमन पर नये अस्थायी आश्रय स्थल/क्वारंटीन कैंप स्थापित करने पर विचार किया गया। साथ ही कम्यूनिटी किचेन तथा कंट्रोल रूम की व्यवस्था सुनिश्चित करने के संबंध में निर्देश दिया गया।
जिलाधिकारी सुशील कुमार पटेल ने सभी अधिकारियों से कहा कि प्राय: जानकारी मिल रही है कि अधिकारी बिना अनुमति के शाम को वाराणसी व अन्य जनपदों में अपने घर चले जा रहे है। कहा कि ऐसे अधिकारियों पर कडी नजर रखी जा रही है, जो भी अधिकारी लाकडाउन के दौरान जनपद के बाहर जाता है उसके विरूद्ध कडी कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने सभी एसडीएम व कोविड-19 के दौरान बनाये गये नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने क्षेत्र में अस्थायी आश्रय स्थल/ क्वारंटाइन कैंप बनाने के लिये सभी व्यवस्थाओं सहित स्थल हेतु स्कूलों का निरीक्षण कर सूची उपलब्ध करा दें। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी से कहा कि व्यक्ति का स्वास्थ्य परीक्षण हेतु समुचित व्यवस्था कराया जाय। कहा कि कोई भी व्यक्ति बिना स्वास्थ्य परीक्षण के अस्थायी स्थल/क्वारंटीन कैंप से अपने घर न जाने पाये। कहा कि किचेन की व्यवस्था रखे गये क्वारंटीन व्यक्तियों की संख्या के अनुसार किचेन की व्यवस्था की जाये। इस अवसर पर जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।