फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   STP to be built in Obra Nagar Panchayat at a cost of more than Rs 22 crore

Mirzapur News: ओबरा नगर पंचायत में 22 करोड़ से ज्यादा की लागत से बनेगा एसटीपी

Wed, 03 Jun 2026 01:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
STP to be built in Obra Nagar Panchayat at a cost of more than Rs 22 crore
-गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई की तरफ से इस महीने के अंत तक शुरू होगा काम
विज्ञापन


-चार किमी दायरे में दो बड़े नाले व पाइप लाइन के जरिए प्लांट में लाया जाएगा पानी

संवाद न्यूज एजेंसी
मिर्जापुर। गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई की तरफ से 22 करोड़ 30 लाख रुपये की लागत से नगर पंचायत ओबरा में नालों के डायवर्जन व सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) का निर्माण कराया जाएगा। रेनू नदी के किनारे छट घाट पर निर्माण के लिए विभाग की तरफ से जमीन चिह्नित कर ली गई है। संभवत: जून के अंत तक काम भी शुरू कर दी जाएगी। यह जानकारी देते हुए गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई के सहायक अभियंता आर.के. सिंह पटेल ने दी।

बताया कि सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) के निर्माण लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। जून के अंत तक कार्य शुरू किया जाएगा। सहायक अभियंता ने बताया कि एसटीपी निर्माण से नगर पंचायत ओबरा की लगभग 80000 आबादी को फायदा पहुंचेगा। इसके लिए 4 किलोमीटर में दो बड़े नाले का डायवर्जन और पाइप लाइन के जरिए एसटीपी तक पानी लाकर सोधन किया जाएगा। सहायक अभियंता ने बताया कार्य शुरू होने के डेढ़ वर्ष के भीतर कार्य पूरा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed