फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Stopped salary of CDPO investigation absent in the meeting

बैठक में अनुपस्थित सीडीपीओ छानबे का रूका वेतन

Wed, 01 Sep 2021 11:08 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Sep 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
Stopped salary of CDPO investigation absent in the meeting
मिर्जापुर। कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को बैठक कर चतुर्थ राष्ट्रीय पोषण माह की तैयारियों की समीक्षा की गई। बैठक से अनुपस्थित रहने पर सीडीपीओ छानबे का वेतन रोकने का जिला कार्यक्रम अधिकारी को जिलाधिकारी ने निर्देश दिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने कहा कि पोषण माह के आयोजन के लिए विभागों के लिये सुझावात्मक गतिविधियां की जाएं। साथ ही पोषण माह में कुपोषण के स्तर में कमी लाने के लिए पोषण से संबंधित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन कराया जाए। जिलाधिकारी ने कहा 30 सितम्बर तक चतुर्थ राष्ट्रीय पोषण माह आयोजित होगा। पोषण माह के तहत सरकारी स्कूलों, आवासीय स्कूलों, आँगनबाड़ी केन्द्रों, ग्राम पंचायत की अतिरिक्त भूमि पर पोषण वाटिका की स्थापना के लिए पौधरोपण अभियान चलाया जाए। उन्होंने कहा कि पोषण वाटिका में मौसमी, हरी सब्जियों को लगाया जाए ताकि गर्भवती महिलायें उसका उपयोग कर सकें। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने जिला पोषण समिति की प्रगति की जानकारी भी ली। बच्चों के सही चिह्नाकन न होने से सीडीपीओ व सुपरवाइजर, आँगनबाड़ी हलिया, जमालपुर, मड़िहान, लालगंज पर कड़ी नाराजगी की। साथ ही नगर में आयरन क्लोरिड एसिड को तत्काल उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। जिला कार्यक्रम अधिकारी वाणी वर्मा व सीडीपीओ जमालपुर आर्यन सिंह ने कार्यक्रम का प्रस्तुतीकरण किया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्रीलक्ष्मी वीएस, जिला पंचायत राज अधिकारी अरविन्द कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी उमेश चन्द्र के अलावा सीडीपीओ व सुपरवाइजर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed