फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Stop the work of Amrit Yojana, start repairing the road

अमृत योजना का कार्य बंद कर, सड़क दुरुस्त करने में जुट जाएं

Thu, 23 Sep 2021 12:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
Stop the work of Amrit Yojana, start repairing the road
विंध्याचल। आगामी शारदीय नवरात्र मेले की तैयारियों को लेकर अमर उजाला में बुधवार को छपी खबर का असर यह कि सिटी मजिस्ट्रेट को नवरात्र मेला तैयारी याद आई। नगर मजिस्ट्रेट विनय कुमार बुधवार को विंध्याचल मेला क्षेत्र के साथ ही साथ गंगा घाटों, सड़कों, गलियों एवं परिक्रमा पथ का निरीक्षण किया। नगर मजिस्ट्रेट ने अमृत योजना के तहत सड़कों और गलियों में हो रहे कार्य को नवरात्र तक बंद करने का निर्देश दिया। जगह-जगह खोदे गए गड्ढे और नालियों को दुरुस्त कराने के लिए संबंधित विभाग को निर्देशित किया।
विज्ञापन

नगर मजिस्ट्रेट ने नगर पालिका प्रशासन को निर्देशित करते हुए सड़कों एवं गलियों सहित मां विंध्यवासिनी मंदिर परिसर के चारों तरफ गलियों में जल निकासी व विशेष साफ-सफाई अभियान चलाएं। नगर मजिस्ट्रेट ने दीवान घाट पर अस्थाई शौचालय बनाने व अमरावती चौराहा से लेकर रेहड़ा चुंगी तक क्षतिग्रस्त सड़कों की लोक निर्माण विभाग को मरम्मत कराने को कहा। सिटी मजिस्ट्रेट ने बाढ़ के कारण अभी तक गंगा घाटों पर जमे शिल्ट को न हटाए जाने के निर्देश दिए ताकि नवरात्र के दिनों में दूरदराज से आने वाले श्रद्धालुओं को कोई असुविधा का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

बिजली विभाग को जर्जर विद्युत पोल एवं ट्रांसफार्मरों की मरम्मत कार्य शुरू किए जाने का निर्देश दिया। इस दौरान सीओ सिटी प्रभात राय, नगर पालिका ईओ ओम प्रकाश, अमृत योजना अधिकारी, सफाई नायक, पीडब्ल्यूडी अधिकारी सहित कई अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed