फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Stone quarry accident clerk crushed to death by Poclain bucket contractor henchmen flee with dead body

UP: पत्थर खदान के दौरान हादसा, पोकलेन बकेट के नीचे दबकर मुंशी की मौत; शव लेकर भाग रहे थे ठेकेदार के गुर्गे

Thu, 27 Nov 2025 06:51 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 27 Nov 2025 06:51 PM IST
सार

Mirzapur News: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में दर्दनाक हादसे के बाद हड़कंप मच गया। पत्थर खदान के मुंशी की मौत के बाद ठेकेदार के लोग उसकी लाश को पन्नी में लपेट कर भाग रहे थे। इसकी सूचना पर ग्रामीणों ने उन्हें पकड़ लिया और हंगामा करने लगे। 

विज्ञापन
Stone quarry accident clerk crushed to death by Poclain bucket contractor henchmen flee with dead body
पत्थर खदान के दौरान हादसे के बाद माैजूद भीड़ और पुलिस। - फोटो : संवाद

विस्तार

UP News: खनन इलाके के बगहिया पत्थर खदान में बृहस्पतिवार की सुबह पत्थर लोडिंग के दौरान लोडर पोकलेन की बकेट सर में टकराने के बाद उसके नीचे दबकर खदान मुंशी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मामले को दबाने के लिए ठेकेदार के गुर्गे शव को पन्नी में लपेटकर चार पहिया वाहन में डालकर भागने लगे।

विज्ञापन


जानकारी होने पर ग्रामीणों ने हंगामा किया। चकिया बॉर्डर के पास अमरा गांव के पास शव लेकर भाग रहे वाहन को रोक लिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में ले लिया। एसएसपी, एसडीएम चुनार व सीओ चुनार मौके पर थानों की फोर्स के साथ पहुंचे।
विज्ञापन


चंदौली के मुबारकपुर चकिया निवासी जयहिंद उर्फ गोलू यादव (32) बगहिया के पत्थर खदान में मुंशी का काम करता था। बृहस्पतिवार की सुबह सात बजे मुंशी कार्य कर रहा था। लोडर से पत्थर लोडिंग के दौरान पोकलैंड का बकेट सिर में टकराने के बाद उसके नीचे दबकर खदान मुंशी की मौके पर मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों में मचा कोहराम

हादसे के बाद खनन इलाके में हड़कंप मच गया। खनन पट्टा धारक के कारिंदों ने आनन-फानन में शव को चार पहिया वाहन में डालकर घटनास्थल से भाग गए। ग्रामीणों को हादसे का पता चला तो पुलिस को सूचना देकर हंगामा करने लगे। ग्रामीण बाइक से शव लेकर भाग रहे वाहन का पीछा कर चंदौली के अमरा बॉर्डर पर घेर कर रोक लिए, शव बरामद किया। 

घटना की जानकारी होते ही मृतक के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए। नाराज ग्रामीण परिजनों के साथ मिलकर हंगामा करने लगे। तनाव बढ़ता देखकर चुनार, अदलहाट, जमालपुर थाने की पुलिस फोर्स को घटनास्थल पर बुला लिया गया। 

एसएसपी सोमेन बर्मा, उप जिलाधिकारी चुनार राजेश कुमार वर्मा, क्षेत्राधिकारी मंजरी राव ने परिजनों को सांत्वना देते हुए आर्थिक मदद का आश्वासन दिया। समझाने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतक जयसिंह की शादी अहरौरा थाना के जिगना गांव में सुस्मिता यादव से हुई थी। उनसे एक तीन वर्ष की पुत्री व डेढ़ वर्ष का पुत्र है। थानाध्यक्ष सदानंद सिंह ने कहा कि खदान मुंशी कि हादसे में मौत है। घटना की जांच कराई जा रही है। तहरीर नहीं मिली है। मिलने के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Stone quarry accident clerk crushed to death by Poclain bucket contractor henchmen flee with dead body
नाराज लोगों से बातचीत करते अधिकारी। - फोटो : संवाद

हादसा था तो शव को पन्नी में लपेट कर क्यों भागे, उठ रहे सवाल
खदान पर हादसे में मुंशी के मौत होने की बात की जा रही है। खदान मालिक द्वारा परिजनों को पैसा देकर मामले को रफा-दफा करने की भी चर्चा रही। सवाल यह उठता है कि हादसा था तो फिर शव को पन्नी में लपटे कर क्यों ले जा रह थे। अगर ग्रामीणों को हादसे का पता न चलता तो शायद शव और घटना को भी छिपा लिया जाता। दूसरी बात यह कि क्या परिजनों के शिकायत न करने पर मुंशी के मौत की जांच पुलिस नहीं करेगी।

पहुंची पुलिस

खनन पट्टा चंदौली के एक राजनैतिक पार्टी से जुड़े व्यक्ति का है। सुबह मुंशी की पोकलैंड के बकेट से दबकर मौत होन के बाद वहां के कर्मचारी शव को पन्नी में लपटेकर गाड़ी में रखकर चंदौली की ओर ही भाग रहे थे। मौके पर पहुंचे मृतक के मौसा ने बताया कि यहां बताया गया कि पोकलैंड से लगने से नीचे गिर गया। 

इससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद घर पर सूचना देना चाहिए पर प्लांट वाले घर पर सूचना न देकर शव लेकर भागने का प्रयास किए। अमरा के पास ग्रामीणों ने घेर कर पकड़ा है। प्लांट मालिक का कहना है कि दवा के लिए बोला था। दवा के लिए लेकर जा रहे थे पर शव लेकर भागने वाले पन्नी में लपटेकर ले जा रहे थे। 

दवा के लिए पन्नी में लपेट कर नहीं ले जाया जाता है। अगर हत्या नहीं हुआ और काम करते हुए घटना घटी तो परिवार को सूचना देनी चाहिए थी। शव को छिपाने का प्रयास किया गया। मुआवजे के लिए जो मांगा गया था, वो नहीं मिला। संतुष्ट के लिए मुआवजा मिला है।

अहरौरा क्षेत्र के खदान पर एक मजदूर की मौत होने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। हादसे में जयहिंद की मौत हो गई। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजन तहरीर देते हैं तो प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। - सोमेन बर्मा, एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed