फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   STF raids to catch history sheeter Avdhraj

हिस्ट्रीशीटर अवधराज का पकड़ने के लिए एसटीएफ ने दी दबिश

Thu, 02 Dec 2021 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Dec 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
STF raids to catch history sheeter Avdhraj
मिर्जापुर। हिस्ट्रीशीटर व पूर्व ब्लाक प्रमुख अवधराज सिंह उर्फ पप्पू सिंह की तलाश में एसटीएफ की टीम ने जिले की फोर्स के साथ कई ठिकानों पर दबिश दी। एसटीएफ की टीम ने हर्ष फायरिंग के दौरान युवक की मौत होने और उनके भतीजे की शादी में हुई फायरिंग में प्रयोग हुए असलहों के बारे में पूछताछ करनी है। हाल ही में जमीन कब्जा करने के लिए धमकाने का भी मुकदमा दर्ज हुआ है। इस मामले में भी पुलिस को पप्पू सिंह की तलाश है। 21 नवंबर की रात को पूर्व ब्लाक प्रमुख और हिस्ट्रीशीटर अवधराज सिंह उर्फ पप्पू सिंह के भतीजे अमरदीप सिंह उर्फ गोलू निवासी स्टेशन रोड की शादी कटरा कोतवाली क्षेत्र के महंत शिवाला स्थित सरजू उद्यान में हो रही थी। शादी में जमकर असलहों से फायरिंग हुई। फायरिंग के दौरान गोली लगने से भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्वी नगर अध्यक्ष आकाश गुप्ता के भाई आशीष गुप्ता की मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी फारुख समेत तीन को पकड़कर जेल भेजा। बड़ी घटना में हल्की कार्रवाई से असंतुष्ट डीआईजी आरके भारद्वाज की फटकार के बाद पांच असलहों को जब्त किया। हिस्ट्रीशीटर पप्पू सिंह को बुलाया गया, पर वे फरार हो गए। पुलिस उनके हर्ष फायरिंग में शामिल असलहों के बारे में जानकारी लेने के लिए उनकी तलाश कर रही है। इस बीच कटरा कोतवाली क्षेत्र के डंकीनगंज मोहल्ला निवासी सराफा व्यवसायी नीरज अग्रवाल ने 27 नवंबर की रात को तहरीर देकर विपक्षी अवधराज सिंह उर्फ पप्पू सिंह समेत पांच लोगों पर कब्जे की नियत से जमीन के गेट का ताला तोड़ने और विरोध करने पर असलहा सटाकर धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया। जिसके बाद से एसटीएफ और जिले की पुलिस उनकी तलाश में जुट गई है। मंगलवार की रात को एसटीएफ की टीम ने जिले की फोर्स के साथ उनके स्टेशन रोड स्थित आवास, सेंट मैरी स्कूल के पीछे, आदर्श बिहार कालोनी आदि ठिकानों पर तलाश के लिए दबिश दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed