फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   STF and police failed to catch the history sheeter

हिस्ट्रीशीटर को पकड़ने में फेल नजर आरही एसटीएफ और पुलिस

Sat, 04 Dec 2021 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
STF and police failed to catch the history sheeter
मिर्जापुर। हिस्ट्रीशीटर व पूर्व ब्लाक प्रमुख अवधराज सिंह उर्फ पप्पू सिंह की तलाश में एसटीएफ और जिले की पुलिस फेल नजर आ रही है। आखिर क्या कारण है कि पुलिस हिस्ट्रीशीटर को नहीं पकड़ सकी। कहीं ऐसा तो नहीं की पुलिस की ढिलाई के चलते ही हिस्ट्रीशीटर शहर छोड़कर फरार हो गया और पुलिस अंधेरे मेें हाथ-पांव मार रही है।
विज्ञापन

21 नवंबर की रात को पूर्व ब्लाक प्रमुख और हिस्ट्रीशीटर अवधराज सिंह उर्फ पप्पू सिंह के भतीजे अमरदीप सिंह उर्फ गोलू निवासी स्टेशन रोड की शादी कटरा कोतवाली क्षेत्र के महंत शिवाला स्थित सरजू उद्यान में हो रही थी। शादी में जमकर असलहों से फायरिंग हुई। फायरिंग के दौरान गोली लगने से भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्वी नगर अध्यक्ष आकाश गुप्ता के भाई आशीष गुप्ता की मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस हिस्ट्रीशीटर पप्पू सिंह को थाने पर बुलाया था, पर वो नहीं आए। मामले में डीआईजी के हस्तक्षेप के बाद पुलिस एक्शन में आई, पर तब तक देर हो चुकी थी। समय बीतने के बाद एसटीएफ और पुलिस की टीम हिस्ट्रीशीटर को पकड़ने के लिए उनके घर आवास पर दबिश दिया, पर वो पुलिस के हाथ नहीं आया। चर्चा है कि वो मुंबई की ओर निकल गए है। इधर पुलिस पकड़ने के लिए प्रयास कर रही है, पर कोई सफलता नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed