फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Staying in Lucknow, Mulayam used to keep an eye on every activity of the district

लखनऊ में रहकर जिले की हर गतिविधि पर नजर रखते थे मुलायम

Tue, 11 Oct 2022 01:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Oct 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Staying in Lucknow, Mulayam used to keep an eye on every activity of the district
मुलायम सिंह यादव भले लखनऊ रहते थे, परंतु वे जिले की राजनीति और नेताओं व कार्यकर्ताओं के बीच किसी प्रकार के मनमुटाव से लेकर हर गतिविधि पर नजर रखते थे। जानकारी होने पर समस्या का समाधान कर देते थे। इसलिए मुलायम सिंह यादव पार्टी के सर्वमान्य नेता रहे। वे कार्यकर्ताओं को उनके नाम के साथ पहचानते थे। किसी भी जनसभा अथवा कार्यक्रम में वे पुराने कार्यकर्ताओं से मिलते थे तो उनका नाम लेकर पुकारते थे। मुलायम सिंह यादव की इस आदत ने उन्हें कार्यकर्ताओं के बीच लोकप्रिय बना दिया।
विज्ञापन

वरिष्ठ समाजवादी नेता स्वामी शरण दुबे ने बताया कि अरुण दुबे नगर पालिका के अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ रहे थे। सपा से सिद्धांत कपूर चुनाव में भागीदारी के लिए टिकट मांग रहे थे। उस दौरान गोपीगंज में नेताजी का आगमन हुआ था। लोग नेताजी से मिलने पहुंचे और सिद्धांत कपूर को प्रत्याशी घोषित करने की मांग की। इस पर नेताजी ने कहा कि अरुण दुबे पुराने समाजवादी हैं। सपा के लोग उनको जिताने का कार्य करें। उन्होंने कहा कि यह बात साबित करती है कि नेताजी को पुराने और समाजवादी नेताओं की पहचान थी। वे पराए लोगों को भी अपना बना लेते थे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि उनको कोई पत्र लिखता था तो उसे पढ़कर जवाब भी भेजते थे। सरकार में रहे अथवा न रहें, कार्यकर्ताओं की मदद करते थे। सपा नेता नूर बानो ने बताया कि नेताजी उनसे जिले की राजनीति के बारे में हमेशा जानकारी लेते थे। लखनऊ जाने पर उनसे मिलना आसान होता था। वे मिलकर जिले के नेताओं के बीच कोई विवाद हो तो उसकी जानकारी लेते थे। उन्होंने बताया कि दो नेताओं के बीच विवाद होने पर पूछा था कि मामले में किसकी गलती है। इस तरह से नेताजी लखनऊ में रख कर भी जिले की राजनीति पर पकड़ रखते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, समाजवादी पार्टी के संस्थापक व संरक्षक, पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व केंद्रीय रक्षामंत्री मुलायम सिंह यादव के आकस्मिक निधन की जानकारी मिलने पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई। उनका सोमवार को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।
उनके निधनपर समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय लोहिया ट्रस्ट में शोकसभा आयोजित कर श्रद्धांजलि दी गई। जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने कहा कि मुलायम सिंह यादव के निधन से पार्टी को गहरा झटका लगा है। जिसकी भरपाई हो पाना मुश्किल है। मुलायम सिंह यादव नेता के अलावा गरीबों, दलितों, पिछड़ों के मसीहा थे।
इस मौके पर दो मिनट का मौन रख कर ईश्वर से उनकी आत्मा को शांति प्रदान की प्रार्थना की गई। शोकसभा में पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक यादव, सुरेंद्र सिंह पटेल, परवेज खान, रामगोपाल बिंद, सुनील पांडेय, सलीम बादशाह, स्वामी शरण दूबे, नूर बानो, घनश्याम साहू, श्याम मोहन यादव, रत्नेश श्रीवास्तव, अरशद अली, आशुतेाष मिश्रा, परवीन बानो, रामजी यादव, चंदन यादव, फैजान खान आदि मौजूद रहे।
नगर के मुसफ्फरगंज स्थित केबी कॉलेज में सोमवार को शिक्षकों की तरफ से शोक सभा आयोजित की गई। इसमें मुलायम सिंह यादव के निधन पर शोक जताया गया। शोक जताने वालों में प्राचार्य प्रो. अशोक कुमार सिंह डॉ. वीरेंद्र सिंह, डॉ. अरविंद मिश्र, डॉ. अशोक कुमार सिंह चंदेल, डॉ. श्यामलता सिंह, डॉ. शशांक शेखर द्विवेदी, डॉ. देवेंद्र पांडेय, डा.ॅ शिशिर चंद्र उपाध्याय, डॉ. करनैल सिंह, डॉ. अम्बुज कुमार पांडेय, डॉ. अशोक कुमार पांडेय, डॉ. आरके पाल, शरद चंद्र उपाध्याय, सूर्यदेव मिश्र, डॉ. प्रताप सिंह, रत्नेश वर्मा आदि शामिल रहे।
चुनार विधानसभा क्षेत्र के बहुआर स्थित रविंद्रालय कार्यालय में शोकसभा का आयोजन कर मुलायम सिंह यादव के निधन पर शोक जताया गया। इस दौरान रविप्रकाश तिवारी, प्रधान संगठन के अध्यक्ष राणा प्रताप सिंह, विजय सिंह, वीरेंद्र यादव, अवधेश सिंह, जंग बहादुर सिंह, जुगुल किशोर यादव आदि मौजूद रहे।
लालगंज में अधिवक्ता समिति की ओर से शोक सभा का आयोजित की गई। इसमें अनिल शुक्ला, कैलाशपति त्रिपाठी, चंद्र दत्त त्रिपाठी, अरुण कुमार त्रिपाठी, पन्नालाल सिंह, विजय नारायण मिश्रा, केदारनाथ शुक्ला, राकेश दुबे, धनेश्वर गौतम, विपिन तिवारी आदि ने शोक जताया।
कांग्रेस नेता हुबलाल दुबे, शशि भूषण दुबे, लालगंज ब्लॉक के पूर्व प्रमुख जय कुमार सिंह, पूर्व प्रमुख नरेंद्र गिरी, अपना दल के लाल बहादुर सिंह, भाजपा के वरिष्ठ नेता जयप्रकाश उपाध्याय, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य वसीम अहमद, ब्लॉक प्रमुख जयंत कुमार, जिला पंचायत सदस्य विष्णु सिंह, राजेंद्र सिंह यादव, बसपा के वरिष्ठ नेता धनेश्वर गौतम ने भी पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन पर शोक जताया है।
मुलायम सिंह यादव के निधन पर जिगना क्षेत्र के बेचन सिंह, विनोद कुमार यादव, जैनेंद्र सिंह, शहनवाज खान, आरिफ खान, सूर्यमणि यादव, कमलेश ने शोक जताया है। बेलन बरौंधा निवासी सयुस के पूर्व जिलाध्यक्ष व सपा के वर्तमान जिला सचिव अशोक मिश्र ने भी शोक जताया है।
हलिया क्षेत्र में भी कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर शोक जताया। इस दौरान संजय सिंह, गोविंद यादव, नियादर सिंह, वाहिद पठान, मितेश, नितेश, आजम खान आदि मौजूद रहे। जमालपुर क्षेत्र स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में कार्यकर्ताओं ने मुलायम सिंह यादव के निधन पर शोक जताया। इस दौरान सयुस के जिला उपाध्यक्ष दिनेश यादव, मंटू मौर्य, इसरार अहमद, राजनाथ यादव, जेपी यादव आदि मौजूद रहे।

उधर, केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्यमंत्री अपना दल एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने समाजवादी पार्टी के संस्थापक पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने कहा कि उनके निधन से राजनीतिक जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें एवं परिजनों तथा समर्थकों को इस असीम दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं प्रदेश के प्राविधिक शिक्षा, उपभोक्ता संरक्षण एवं बाट माप मंत्री आशीष पटेल ने ट्वीट कर कहा कि ईश्वर पुण्य आत्मा को शांति एवं शोकाकुल परिजनों व समर्थकों को संबल प्रदान करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed