फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   station officer suspended

लापरवाही में चौकी इंचार्ज निलंबित 

Wed, 14 Dec 2016 12:18 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Wed, 14 Dec 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी ने देहात कोतवाली क्षेत्र के मसारी गांव में पूर्व प्रधान समेत छह लोगों द्वारा की गई पिटाई से किसान की हुई मौत के मामले में लापरवाही बतरने पर गुरसंडी चौकी इंचार्ज  शंभूनाथ को मंगलवार की सुबह निलंबित कर दिया। वहीं अपर पुलिस अधीक्षक नगर आशुतोश शुक्ला को देहात कोतवाल के रवैये की जांच कर रिपोर्ट देने को कहा है। एसपी ने यह भी पूछा है किसान की मौत के बावजूद तत्काल एनसीआर की धाराओं में बदलाव क्यों नहीं किया गया। 
विज्ञापन


बता दें कि दो दिन पूर्व  मसारी गांव निवासी रामनरेश  द्वारा अपने खेत में बोई गई टमाटर की फसल उखाड़ने का विरोध जताने पर गांव के पूर्व प्रधान सोमारू ने अपने तीन बेटों व दो पुत्रियों के साथ मिल कर लाठी डंडा व राड से पीट पीट कर उसका हाथ पैर तोड़ दिया था। बीच बचाव करने पहुंची उसकी पत्नी शांति देवी व भाई पारस को लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया था। गंभीर रूप से घायल रामनरेश तथा उसकी पत्नी शांति देवी को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था। जहां घंटों रामनरेश घायलावस्था में तड़पता रहा लेकिन कोई हड्डी रोग विशेषज्ञ डाक्टर नहीं पहुंचा। 
विज्ञापन

 
घटना की तहरीर देने पर देहात पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मारपीट व गाली गलौज का मामला पंजीकृत कर लिया, लेकिन सोमवार की सुबह किसान की बीएचयू में उपचार के दौरान मौत हो गई। किसान की मौत होने के बावजूद देहात कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गैरइरादन हत्या या हत्या के आरोप में मुकदमा पंजीकृत नहीं किया। इसकी शिकायत की तहरीर देने वाले जगदीश कुमार ने जब पुलिस अधीक्षक से किया तो उन्होंने मामले को गंभीरता से लिया। चौकी इंचार्ज शंभूनाथ यादव को लापरवाही बतरने के आरोप में निलंबित कर दिया जबकि एएसपी सिटी आशुतोष शुक्ला को देहात कोतवाल के कार्य प्रणाली की जांच करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed