फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   State Teacher Award for Vinod Mishra

विनोद मिश्रा को राज्य अध्यापक पुरस्कार

Wed, 02 Sep 2020 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
State Teacher Award for Vinod Mishra
मिर्जापुर। जिले के छानबे विकास खंड के जासा बघौड़ा निवासी विनोद मिश्र को राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है। इससे पूरे जिले में हर्ष का माहौल है।
विज्ञापन

राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए जिले से छह लोगों का साक्षात्कार किया गया था। उसके बाद बुधवार को जारी इस सूचना से जिले में हर्ष है कि योग्य व्यक्ति को यह पुरस्कार दिया जा रहा है। विनोद मिश्र शुरू से ही शिक्षा के क्षेत्र में कार्यरत रहे। उनका शुरू से ही शिक्षक बनने के प्रति झुकाव रहा। वर्ष 1997 में उनका चयन प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक के पद पर हुआ। उन्होंने 13 अक्टूबर 1997 को इसी विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय खम्हरिया दमुआन में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यभार ग्रहण किया। वर्तमान में वे पूर्व माध्यमिक विद्यालय खम्हरिया दमुआन में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। विनोद मिश्र का मानना है कि इस समय शिक्षा के लिए अच्छा समय चल रहा है। बच्चों व उनके अभिभावकों में काफी जागरूकता आ गई है। जिससे वे बेहतर शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। इस पुरस्कार के तहत राज्य सरकार की तरफ से एक प्रशस्ति पत्र, अंगवस्त्रम,स्मृति चिन्ह, 25 हजार रुपये नगद व दो वर्ष का सेवा विस्तार शामिल है। हालांकि अभी सरकार की तरफ से यह पुरस्कार कहां और कैसे तथा कब प्रदान किया जाएगा, निश्चित नहीं है। माना जा रहा है कि एक- दो दिनों में यह उनको सूचित कर दिया जाएगा। बीएसए वीरेंद्र कुमार सिंह व अन्य ने इस चयन पर हर्ष जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed