फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   State's Deputy Chief Minister's arrival today

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री का आगमन आज

Thu, 24 Jun 2021 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jun 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
State's Deputy Chief Minister's arrival today
मिर्जापुर। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का जिले में 24 जून को सुबह 11.10 बजे आगमन हो रहा है। वे लखनऊ से हेलीकाफ्टर से जिले में आएंगे। उनका हेलीकाफ्टर पुलिस लाइन में उतरेगा। वहां से वह सड़क मार्ग से महुवरिया स्थित राजकीय इंटर कालेज के मैदान के कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे।
विज्ञापन

उप मुख्यमंत्री वहां पर लोकनिर्माण विभाग एवं सेतु निगम की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं व विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर मीडिया से भी बातचीत करेंगे। माना जा रहा है कि वह किसी परियोजना का स्थलीय निरीक्षण भी कर सकते हैं। मां विंध्यवासिनी का दर्शन करने के बाद वह लखनऊ वापस लौट जाएंगे। उप मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के लिए राजकीय इंटर कालेज में वाटरप्रूफ पंडाल (जर्मन हैंगर) तैयार किया जा रहा है। बरसात के मौसम को देखते हुए बारिश से बचने की पूरी तैयारी की जा रही है। आसपास के क्षेत्रों में बैरियर लगाकर बैरिकेडिंग की जा रही है। पूरे क्षेत्र को पुलिस बल की निगरानी में ले लिया गया है।
विज्ञापन

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का जनपद कार्यक्रम
- पुलिस लाइन में आगमन सुबह 11.10 बजे
- विंध्याचल में मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन सुबह 11.20 बजे
- जीआईसी में लोक निर्माण विभाग, सेतु निगम की परियोजनाओं का लोकार्पण सुबह 11.55 बजे।
- उप मुख्यमंत्री की पत्रकारों से वार्ता दोपहर 1.20 बजे।
- निर्माणधीन परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण दोपहर 1.30 बजे।
- लखनऊ के लिए प्रस्थान दोपहर 1.55 बजे।
इन कार्यो का करेंगे करेंगे लोकार्पण व शिलान्यास
- मिर्जापुर जिले में 435 करोड़ के 576 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास
- टेंगरा मोड़ के पास रेलवे उपगामी सेतू का लोकार्पण करेंगे। सेतू का निर्माण 2016 से शुरु हुआ था, जो मार्च 2021 में पूरा हुआ है। इसकी लागत 35 करोड़ 43 लाख रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-पहाड़ी ब्लाक के बेलवन नदी के पास पड़री-बेलवन मार्ग का लोकार्पण करेंगे। साढ़े सात मीटर चौड़ी 212.03 मीटर र्मा का लोकार्पण करेंगे। अक्तूबर 2018 से शुरु हुआ निर्माण मार्च 2021 में पूरा हुआ। इसकी लागत 12 करोड़ 15 लाख रुपये है।

- गैपुरा के पास बन रहे डेडिकेटेड फ्रेट कारिडोर का शिलान्यांस करेंगे। 60 करोड़ 96 लाख की लागत से साढ़े सात मीटर चौड़ा 715.91 मीटर लंबे मार्ग का निर्माण 12 महीने में पूरा करना है। इस पर रेलवे क्रासिंग के पास पुल का भी निर्माण होगा।
- मिर्जापुर के 151 करोड़ के लागत से बनी 488 किमी लंबी 257 सड़क का लोकार्पण और शिलान्यास होगा।
-भदोही के 16 करोड़ की लागत से बनी 378 किमी लंबी 101 सड़क का लोकार्पण और शिलान्यास होगा।
- सोनभद्र के 155 करोड़ की लागत से बनी 985 किमी लंबी 155 सड़क का लोकार्पण और शिलान्यास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed