फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   SSB jawan's last rites performed with honour

Mirzapur News: एसएसबी जवान का सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

Sat, 22 Mar 2025 01:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Mar 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
SSB jawan's last rites performed with honour
बिहार के मधुबनी से घर लौटते समय ट्रेन से गिरकर कछवां निवासी एसएसबी जवान की मौत हो गई थी। शुक्रवार की सुबह जवान का पार्थिव शरीर पैतृक गांव कछवां के तिवारीपुर पहुंचा। सम्मान के साथ जवान के शव का अंतिम संस्कार किया गया। एसएसबी के जवान व पुलिस ने सलामी दी। कछवां थाना क्षेत्र के तिवारीपुर गांव निवासी योगेंद्र कुमार यादव (38) सशस्त्र सीमा बल में कांस्टेबल पद पर तैनात थे। वर्तमान में उनकी तैनाती बिहार के मधुबनी के 18वी बटालियन राजनगर मुख्यालय में थी। बृहस्पतिवार को उनका शव मधुबनी में रेलवे ट्रैक किनारे मिला था। सूचना पर पत्नी अनीता यादव और अन्य परिजन बिहार के मधुबनी पहुंचे। कछवां थनाध्यक्ष रणविजय सिंह ने बताया कि जवान को दो पुत्र और एक पुत्री है। एसएसबी जवान के अंतिम संस्कार में पहुंचे समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष देवी चौधरी ने बताया कि पार्थिव शरीर घर आने पर बरैनी घाट पर पुलिस व जवानों ने सलामी दी। प्रशासनिक अधिकारी माैके पर नहीं पहुंचे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed