फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   SP's election victory essential to safeguard democracy and the Constitution: MLC

लोकतंत्र व संविधान की रक्षा के लिए सपा का चुनाव जीतना जरूरी : एमएलसी

Sun, 23 Aug 2026 01:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
SP's election victory essential to safeguard democracy and the Constitution: MLC
सपा की बैठक में बोलते एमएलसी आशुतोष सिन्हा। स्रोत- सपा
-सपा ने विधान परिषद स्नातक चुनाव की तैयारियों को लेकर की बैठक
विज्ञापन

मिर्जापुर। समाजवादी पार्टी के स्नातक विधान परिषद सदस्य प्रत्याशी एमएलसी आशुतोष सिन्हा ने शनिवार को ए नगर, हलिया, लालगंज, बिहंसड़ा, मझवां, बरैनी, सीखड़, चुनार और नरायनपुर में पार्टी की बैठक कर चुनावी तैयारियों का जायजा लिया।
मुख्य अतिथि एमएलसी आशुतोष सिन्हा ने कहा कि निरंकुश सत्ता की ओर से संविधान में दिए मूल अधिकारों का हनन कर अघोषित तानाशाही की जो स्थिति पैदा कर दी है, देश का आम जनमानस इसके खिलाफ अब उठ खड़ा हुआ है। आने वाले चुनावों में इन सामंतवादी ताकतों को मुंहतोड़ जवाब देने को तैयार है। उन्होंने सभी विधानसभा अध्यक्षों, ब्लॉक अध्यक्षों, नगर अध्यक्षों, जोन प्रभारियों और सेक्टर प्रभारियों का आह्वान करते हुए कहा कि मतदाताओं से व्यक्तिगत संपर्क कर प्रत्याशी के पक्ष में प्रथम वरीयता का मत दिलाने का कार्य करें, जिससे आगामी विधान परिषद चुनाव में पार्टी को फिर से जीत दिलाई जा सके।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने कहा कि प्रदेश ही नहीं, बल्कि पूरे देश में इस समय महंगाई, बेरोजगारी, पेपर लीक, खाद-बीज की किल्लत से त्रस्त जनता ने इस चढ़ावा चोर सरकार को बदलने का मन बना लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्नातक विधान परिषद चुनाव के प्रभारी पूर्व सांसद डॉ. रमेश चंद्र बिंद ने कहा कि नागरिकों के लोकतांत्रिक अधिकारों का दमन करते हुए तानाशाही के रास्ते पर चलने वाली यह सरकार देश के संविधान की मूल आत्मा पर कुठाराघात कर रही है। इन गलत मंसूबों को समाजवादी पार्टी जनता जनार्दन के बल पर किसी भी परिस्थिति में सफल नहीं होने देगी। इस अवसर पर आदर्श यादव, डॉ. ज्योति बिंद, डॉ. शक्ति श्रीवास्तव, सत्यप्रकाश यादव, झल्लू यादव, राणा प्रताप सिंह, रवि सोनकर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed