फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Special campaign launched for cleanliness in Vindhya region

विंध्य क्षेत्र में सफाई के लिए चला विशेष अभियान

Wed, 28 Jul 2021 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Special campaign launched for cleanliness in Vindhya region
मिर्जापुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के एक अगस्त के प्रस्तावित आगमन को देखते हुए नगर पालिका विंध्य क्षेत्र में सफाई का विशेष अभियान चला रही है। बुधवार को नपाध्यक्ष मनोज जायसवाल की अध्यक्षता में नपा की टीम ने पुरानी वी आई पी मार्ग से होते हुए मन्दिर, सदर बाजार, कोतवाली रोड, चिकान टोला, पकरी तर, पक्का घाट तथा मंदिर परिक्रमा क्षेत्र में हो रहे कार्यों की जानकारी ली।
विज्ञापन

नपाध्यक्ष ने भ्रमण कर नाली, साफ-सफाई, पानी बहाव, जगह-जगह पर्दा लगाने तथा बिजली की और जनता की विभिन्न समस्याओं को सुनकर तत्काल कार्यवाही करते हुए उनके समस्याओं का निस्तारण भी किया। इस दौरान कर्मचारियों को बृहस्पतिवार तक तैयारी पूरी करने का निर्देश दिया। साथ ही प्रकाश व्यवस्था को दुरूस्त करने, क्षतिग्रस्त पाइप को बदलने का भी स्पष्ट निर्देश दिया। इसके लिए सफाई निरीक्षकों के नेतृत्व में विशेष टीमों का गठन किया गया है। सभी को मास्क लगाने का निर्देश दिया गया। इस मौके पर विंध्याचल सभासद पति संगम लाल त्रिपाठी, विजय द्विवेदी, महेंद्र जायसवाल, आलोक बरनवाल, भावेश शर्मा, शिव कुमार शर्मा, आशुतोष पाठक, जय चौरसिया, रामानंद तिवारी, अधिशासी अधिकारी ओमप्रकाश, कर निर्धारण अधिकारी अरबिन्द यादव आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed