फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Sparsh Darshan of Maa Vindhyavasini of Mirzapur will be ban on New Year 2024

Vindhyachal: नए साल पर मां विंध्यवासिनी दरबार में उमड़ेगी भक्तों की भीड़, स्पर्श दर्शन नहीं कर पाएंगे लोग

Sat, 30 Dec 2023 09:01 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 30 Dec 2023 09:01 PM IST
सार

नए साल के पहले दिन श्रद्धालुओं की भीड़ व उनकी सुरक्षा और सुविधा के लिहाज से मां विंध्यवासिनी के स्पर्श दर्शन पर रोक लगाने का फैसला लिया गया है। इस दौरान नवरात्र की तरह व्यवस्था होगी। मंदिर से गंगा घाट तक पुलिस-प्रशासन की पैनी नजर रहेगी।

विज्ञापन
Sparsh Darshan of Maa Vindhyavasini of Mirzapur will be ban on New Year 2024
विंध्याचल मंदिर में भीड़ (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एक जनवरी को मां विंध्ययासिनी के स्पर्श दर्शन नहीं होंगे। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सहूलियत के लिहाज से यह फैसला लिया गया है। विंध्य धाम में सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे। मुख्य सड़क से मंदिर और गंगा घाटों तक सुरक्षा कर्मी तैनात रहेंगे।

विज्ञापन


विंध्यवासिनी मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए पहुंचने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ के कारण जाम की समस्या पैदा न हो, इसके लिए छोटे एवं बड़े वाहनों को बरतर तिराहा, पटेंगरा नाला और रेहड़ा चुंगी के समीप बैरिकेडिंग कर रोक दिया जाएगा। कोतवाली मार्ग सदर बाजार, नई वीआईपी मार्ग, पुरानी वीआईपी मार्ग, जयपुरिया गली, पक्का घाट मार्ग, बच्चा पाठक गलियों से होते हुए श्रद्धालु मां विंध्यवासिनी का दर्शन-पूजन करके बाहर निकलेंगे। 
विज्ञापन


सुरक्षा व्यवस्था के लिए अपर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में दो प्लाटून पीएसी, चार निरीक्षक, 15 उप निरीक्षक, 52 हेड कांस्टेबल एवं 13 महिला कांस्टेबल के अलावा कोतवाली विंध्याचल एवं धाम सुरक्षा पुलिस मंदिर परिसर और आसपास समेत अष्टभुजा पहाड़ और काली खोह में तैनात रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगला आरती होगी
मां विंध्यवासिनी मंदिर के अलावा अष्टभुजा देवी, महाकाली मंदिर की भी भव्य सजावट की जाएगी। श्री विंध्य पंडा समाज के अध्यक्ष पंकज द्विवेदी ने बताया एक जनवरी को मंगला आरती से लेकर देर रात तक चरण स्पर्श पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed