फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Spaniards tore banners, from city to village, the opposition said a ruckus.

सपाईयों ने फाड़ा बैनर, शहर से लेकर गांव तक विपक्षियों ने बोला हल्ला.

Mon, 04 Oct 2021 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Spaniards tore banners, from city to village, the opposition said a ruckus.
मिर्जापुर। लखीमपुर खीरी में किसानों की हत्या और विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के नेताओं की गिरफ्तारी और नजरबंद किए जाने को लेकर जिले में शहर से लेकर गांव तक प्रदर्शन हुआ। विपक्षी पार्टियों ने सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को गिरफ्तार किए जाने से आक्रोशित सपा कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में लगे पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ के पोस्टर फाड़ डाले। इसपर सपा कार्यकर्ताओं और पुलिस में झड़प भी हुई। कार्यकर्ताओं की आक्रमकता देख पुलिस पीछे हट गई। झड़प के बाद सपा कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठ गए। एडीएम शिव प्रताप शुक्ला, एएसपी सिटी संजय कुमार वर्मा, नगर मजिस्ट्रेट विनय सिंह, सीओ सिटी प्रभात राय शहर और कटरा कोतवाली पुलिस के साथ डटे रहे। सपा कार्यकर्ताओं का धरना समाप्त कराने के प्रयास में पुलिस लगी थी भारतीय किसान यूनियन के लोग भी प्रदर्शन करने कलेक्ट्रेट पहुंचे। इसके बाद नगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंच कर नारेबाजी करने लगे। थोड़ी देर बाद आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता भी कलेक्ट्रेट पहुंच कर प्रदर्शन किए। इस दौरान कांग्रेस जिला कमेटी नेतृत्व में कांग्रेस नेता पीछे के रास्ते डीएम कार्यालय के पास धरने पर बैठ गए। उन्हें किसी तरह से मना कर डीएम कार्यालय के पास से हटाकर आगे परिसर में भेजा गया। जहां पहले से अन्य लोग धरने पर बैठे थे। अन्य लोग तो ज्ञापन देकर चले गए थे, पर सपा और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने दोपहर दो बजे धरना समाप्त किया। इसी तरह ग्रामीण क्षेत्रों में भी विपक्षी दलों ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

मिर्जापुर। लखीमपुर खीरी में किसानों की मौत और वहां जा रहे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने के बाद सपा कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर धरना प्रदर्शन कर दोषियों को जेल भेजने की मांग की। जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव लखीमपुर खीरी किसानों के परिजन से मिलने जाने पर रोके जाने पर विरोध जताते हुए गिरफ्तारी की निन्दा की। राज्यपाल को संबोधित तीन सूत्रीय ज्ञापन अपर जिलाधिकारी को सौंपा। ज्ञापन पत्र में मांग की कि प्रत्येक मृतक किसान के परिजनों को दो करोड़ की मदद और परिवार के एक सदस्य सरकारी नौकरी दी जाए। गृह राज्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के इस्तीफा के अलावा दोषियों को हत्या के आरोप में जेल भेजा जाए। महासचिव अभय यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता जेल जाने से डरने वाले नहीं है। इस अवसर पर समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह ने धरना दिया। इसके बाद वे सभा में शामिल होने कलवारी चली गईं। धरने का संचालन जिला महासचिव अभय यादव ने किया। धरना प्रदर्शन में मुन्नी यादव, शिवशंकर सिंह यादव, सुरेंद्र सिंह पटेल, जवाहर लाल मौर्या, रोहित शुक्ला, अरशद अली, रामजी यादव, अतीक खां, विशाल यादव, पीयूष कसेरा, दीपक दूबे, पीयूष यादव, घनश्याम कोल, सत्यम त्रिपाठी, लवकुश प्रजापति, गौरव केशरी, आकाश यादव, मनीष यादव, श्यामअचल यादव, विनोद चौधरी, धीरेन्द्र सिंह, अंकुर सिंह यादव, इलियास खां, सूरज यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान आंदोलन में लखीमपुर खीरी रवाना हो रहे युवा राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रविंद्र सिंह पटेल को पुलिस ने घर पर नजरबंद कर दिया। कहा कि पार्टी किसानों के साथ कदम मिलाकर चलने के लिए प्रतिबद्ध है। देश के गृह राजयमंत्री और प्रदेश के उप मुख्यमंत्री इस्तीफे दें। किसानों की हत्या में संलिप्त अपराधियों को फांसी की सजा दी जाए। इस दौरान जिलाध्यक्ष शिवशंकर पांडेय, सूर्य प्रताप सिंह, सुरेश यादव, राजेश यादव, रमेश सिंह पटेल, कुलदीप पटेल, राजेश सिंह पटेल, सुरेश पटेल, सूर्यकांत सिंह पटेल आदि रहे।
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के जिलाध्यक्ष लक्ष्मण ऊमर ने घटना के बाबत राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी कार्यालय में सौंपा। लक्ष्मण ऊमर ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव को लखीमपुर खीरी जाते समय रोका गया। मांग की कि गृहराज्य मंत्री को बर्खास्त किया जाए। उनके पुत्र को तत्काल गिरफ्तार किया जाए। दोषी पुलिसकर्मियों और प्रशासनिक अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए। घटना की निष्पक्ष व न्यायिक जांच की जाए। मृतकों को एक-एक करोड़ मुआवजा व सरकारी नौकरी दी जाए। इस दौरान राजकमल सिंह, गिरधर यादव, शंभू यादव, शिवशंकर यादव, देवबली बिंद, रवि प्रकाश आदि रहे।
मिर्जापुर। लखीमपुर कांड के विरोध में सोमवार को जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शिव कुमार पटेल के नेतृत्व में जिला कार्यालय से जलूस निकाल कर मुख्यालय पहुंचे।
इस अवसर पर आयोजित सभा में जिलाध्यक्ष शिवकुमार सिंह पटेल ने कहा कि लखीमपुर में किसानों को भाजपा मंत्री के बेटे ने गाड़ी से कुचल कर साबित कर दिया कि यह लोग गोडसे को मानने वाले हैं। किसानों की हर लड़ाई में हम लोग उनके साथ हैं। किसानों से मिलने के लिए जा रही राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी के साथ साथ धक्कामुक्की की और उनको रोका गया। यह घोर निंदनीय है। पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी ने कहा कि प्रदेश की सरकार तानाशाह हो गई है। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजन पाठक एवं जिला कांग्रेस के प्रवक्ता छोटे खान ने भी अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव प्रियंका गांधी को रोके जाने की कड़ी निंदा की। सेवादल के प्रदेश उपाध्यक्ष गुलाब तिवारी, शिव शंकर चौबे, भूपेंद्र शुक्ला, पूर्व चेयरमैन दीपचंद जैन, सरूप सिंह किसान सेल के जिलाध्यक्ष संजय दुबे, अमर दुबे, राजेश मिश्रा ज्योति, राम नाथ दुबे आदि थे।

मिर्जापुर। भारतीय किसान यूनियन ने जिला मुख्यालय पर सोमवार को प्रदर्शन कर लखीमपुर खीरी की घटना की निंदा की और राज्यपाल को संबोधित पांच सूत्री मांगपत्र जिलाधिकारी को सौंपकर कार्रवाई की मांग की। कहा गया कि जिन किसानों की मौत हुई है उनके परिवार वालों को एक करोड़ दिया जाय और जो घायल हैं उनको 25 लाख रुपया दिया जाए। इस अवसर पर सिद्धनाथ सिंह, प्रह्लाद सिंह, अनिल सिंह, बीडी सिंह, बृजराज सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed