फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   SP workers took to the streets to protest against the detention of Akhilesh Yadav.

Mirzapur News: अखिलेश यादव को हिरासत में लेने के विरोध में सड़क पर उतरे सपा कार्यकर्ता

Wed, 07 Oct 2026 01:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
SP workers took to the streets to protest against the detention of Akhilesh Yadav.
चुनाव आयोग के खिलाफ दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की हिरासत के विरोध में मंगलवार को पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

कार्यवाहक जिलाध्यक्ष अशोक यादव के नेतृत्व में पदाधिकारी और कार्यकर्ता लोहिया ट्रस्ट स्थित पार्टी कार्यालय से पैदल मार्च करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे और धरना दिया। वक्ताओं ने कहा कि अखिलेश यादव को बिना शर्त रिहा नहीं किया गया तो पार्टी सड़क से संसद तक प्रदर्शन करेगी।
विज्ञापन

कार्यवाहक जिलाध्यक्ष अशोक यादव ने आरोप लगाया कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार ने सभी संस्थाओं पर कब्जा कर लिया है। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर भाजपा सरकार के इशारे पर एसआईआर प्रक्रिया के दौरान वोट चोरी कर भाजपा को लाभ पहुंचाने का आरोप लगाया। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

अशोक यादव ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग ने करोड़ों मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में जनता ऐसे प्रयासों को सफल नहीं होने देगी।

उन्होंने बताया कि आठ अक्तूबर को पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे।
धरने में रोहित शुक्ला, संतोष गोयल, अभय यादव, झल्लू यादव, परवीन बानो, वंदना गुप्ता, रंजीत फौजी, पीयूष यादव, अमरेश सोनकर, उपेंद्र तिवारी और सूरज यादव समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed