फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   SP workers protest agricultural laws by taking a walk

सपा ने पैदल यात्रा करके कृषि विधेयक का जताया विरोध

Sat, 19 Dec 2020 12:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Dec 2020 12:20 AM IST
विज्ञापन
SP workers protest agricultural laws by taking a walk
लालगंज। कृषि कानूनों के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को गांवों में पैदल यात्रा कर कृषि कानूनों को किसान विरोधी बताया। कहा कि कृषि कानूनों से किसानों को फायदा नहीं होगा।
विज्ञापन

पतुलकी गांव से सपा के जिला अध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी के नेतृत्व में निकली पैदल यात्रा लालगंज, जगदीशपुर, बसही होते हुए खजुरी क्रय केंद्र पहुंची जहां पर किसानों से वार्ता की गई। जिलाध्यक्ष ने क्रय केंद्र पर मौजूद किसानों की समस्याओं को सुनते हुए आश्वस्त किया कि सभी किसानों के धान को खरीदने की जरूरत है। किसानों के साथ भेदभाव नहीं होना चाहिए। यदि किसानों के साथ किसी प्रकार का उत्पीड़न हुआ तो सपा कार्यकर्ता धरना प्रदर्शन करेंगे। गुलाब उर्फ मुन्नी यादव ने कहा कि कृषि कानूनों से किसानों को फायदा नहीं मिलेगा जिसके कारण किसान आंदोलित हैं। सरकार को किसानों की बात सुननी पड़ेगी। जिला उपाध्यक्ष चौधरी श्याम नारायण यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने कृषि कानूनों को लागू कर किसानों भारी क्षति पहुंचाने का कार्य किया है । सरकार को किसानों की चिंता नहीं है। छानबे विधानसभा प्रभारी जुम्मन खान ने कहा कि किसान धान बेचने को लेकर परेशान हैं और सरकार किसानों की समस्याओं का निराकरण करने में कोई रुचि नहीं ले रही है। पैदल यात्रा में रोहित शुक्ला, अभय यादव, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सोकिम अहमद, हरिशंकर यादव, गणेश यादव, तूफानी लाल यादव, लल्लू दुबे अभिषेक दुबे, राकेश यादव, जमुना प्रसाद गुप्ता, सुरेश कुमार पटेल ,शिवशंकर अभय राज, दयाशंकर, अरविंद यादव, बिहारी लाल यादव, लक्ष्मण चौरसिया, प्रभा शंकर दुबे शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed