फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   sp winners welcomed

नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्यों का हुआ स्वागत

Fri, 06 Nov 2015 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो मिर्जापुर।
अमर उजाला ब्यूरो मिर्जापुर। Updated Fri, 06 Nov 2015 12:30 AM IST
विज्ञापन
sp winners welcomed
सपा के जिला कार्यालय लोहिया ट्रस्ट में गुरुवार को हुई बैठक में पार्टी समर्थित नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्यों का माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष आशीष यादव ने बधाई देते हुए सभी सदस्यों का मार्ल्यापण कर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जनकल्याणकारी कार्यों के फलस्वरूप जनता द्वारा व्यापक पैमाने पर मिले समर्थन के कारण सपा के समर्थित जिला पंचायत सदस्यों ने विजय पाई है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने विजयी जिला पंचायत सदस्यों का माल्यार्पण कर स्वागत किया और मिठाईयां बांटकर हर्ष जताया गया। बैठक का संचालन जिला प्रवक्ता स्वामी शरण दूबे ने किया। इस दौरान नवनिर्वाचित सदस्यों में पारो देवी, सविता यादव, जगदीश बिंद, शैलेष पटेल, विमल पटेल, राजहंस बहेलिया, दरोगा बियार, देवी चौधरी, सत्येंद्र पटेल, पंचदेव सिंह, गिरधारी पटेल सहित चुनार विधायक जगतंबा सिंह पटेल, जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन सुरेंद्र सिंह पटेल, मो. जामिन, मुन्नी यादव, लालता बियार, जवाहर मौर्य, डा. अरविंद श्रीवास्तव, नसीम कुरैशी, राजू चौबे, धनराज यादव, आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed