फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   SP state president condemned the action against CPI(ML) leaders.

Mirzapur News: सपा प्रदेश अध्यक्ष ने माले नेताओं पर कार्रवाई की निंदा की

Fri, 09 Jan 2026 12:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jan 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
SP state president condemned the action against CPI(ML) leaders.
मिर्जापुर। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने भाकपा माले के प्रदेश राज्य सचिव कामरेड सुधाकर यादव व जिला सचिव कामरेड जीरा भारती की गिरफ्तारी की निंदा की। प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि प्रशासन और वन विभाग चार पीढ़ियों से आबाद गरीब आदिवासियों को बेदखल करने की कार्रवाई कर रहा है। विरोध में आवाज उठाने पर उत्पीड़न की कार्रवाई की गई है। उन पर गंभीर धाराएं लगा दी गईं हैं। कहा कि राजनीतिक कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस गाड़ी में बूट से मारपीट और जेल में उत्पीड़न किया जाना निहायत शर्मनाक और निंदनीय कृत्य है। गांव के गरीबों के घर, खेतों पर बुलडोजर चलाने और आंदोलन का नेतृत्व करने के कारण ही उन्हें प्रताड़ित किया गया है। लालगंज थाना क्षेत्र के तेंदुआ खुर्द गांव में वन विभाग और प्रशासन की मिली भगत से आदिवासी परिवारों को बेदखली के लिए रात में जेसीबी का इस्तेमाल किया गया। लहलहाती फसल रौंद दी गई। महिलाओं और लड़कियों से अभद्रता की गई। मौके पर सुधाकर यादव और जीरा भारती दोनों मौजूद नहीं थे फिर भी उनके खिलाफ हत्या के प्रयास सहित तमाम गंभीर धाराएं लगाई गईं हैं। इस मामले में पांच गांव वालों समेत सात लोग जेल में बंद है। भाजपा सरकार की विपक्षियों के प्रति प्रतिशोध की कार्रवाई लोकतंत्र पर प्रहार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed