फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   SP's opposed to agricultural bill and contract jobs

सपा का तहसीलो पर हल्ला बोल, कृषि विधेयक व संविदा नौकरी का किया विरोध

Tue, 22 Sep 2020 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
SP's opposed to agricultural bill and contract jobs
चुनार तहसील में प्रदेश सरकार के खिलाफ उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौपने से पूर्व पढ़कर सुनाते पूर्व ? - फोटो : MIRZAPUR
मिर्जापुर। भाजपा सरकार के नीतियों के खिलाफ सोमवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिले के चारों तहसीलों पर हल्ला बोल प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन को देखते हुए तहसील छावनी में तब्दील रही। सदर तहसील पर सीओ सदर, सीओ सिटी के साथ देहात, कटरा और शहर कोतवाल पुलिस और पीएसी के साथ तैनात रहे। नगर के लोहिया ट्रस्ट स्थित कार्यालय पर सुबह से ही कार्यकर्ता पहुंचने लगे। 11.30 बजे कार्यकर्ता पैदल तहसील पहुंचे। तहसील गेट को बंद कर पुलिस तैनात कर दी गई। तहसील पहुंचे कार्यकर्ता सरकार विरोधी नारेबाजी करते रहे, पर पुलिस ने अंदर घुसने नहीं दिया। आधा घंटा बाद नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देने के बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ। प्रदर्शन में महान दल के कार्यकर्ता भी शामिल रहे।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों के चलते किसान , नौजवान, बुनकर और समाज के दूसरे कमजोर वर्गों की उपेक्षा हो रही है। कानून व्यवस्था ध्वस्त है। सरकार भ्रष्टाचार और घोटालो पर नियंत्रण नहीं लगा पा रही है। पूर्व मंत्री कैलाश चौरसिया ने कहा कि भाजपा की सरकार में महिलाएं और किशोरियां सुरक्षित नहीं है। जिला महासचिव अभय यादव ने कहा कि योगी सरकार युवा विरोधी है। प्रदेश में रोजगार शून्य हो गया है। सरकार सिर्फ हिन्दू-मुस्लिम एजेंडे पर ही काम करती है। ज्ञापन देने वालों मुन्नी यादव, रोहित शुक्ला, जवाहरलाल मौर्या, अशोक यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष आशीष यादव, प्रभात सिंह पटेल, सुभाष पटेल, संजय यादव, रामगोपाल बिंद, आनन्द त्रिपाठी, अभय यादव, नसीम कुरैशी, गिरधारी पाल , स्वामी शरण दुबे, जैनेन्द्र सिंह, अभिषेक दुबे, मुकेश साहू, सत्यप्रकाश, भुपनारायण, कहैन्या यादव, बांके यादव, रलेश श्रीवास्तव, डॉ . अरविन्द श्रीवास्तव, चंदन यादव, राकेश यादव, सलीम बादशाह , अनिल यादव प्रधान , बब्बू यादव , जाहिद अख्तर , विशाल यादव , अतिक खां , सुनील यादव , विनोद यादव , उपेन्द्र तिवारी , सुरज यादव , दीपक मौर्या , इलियास खां ,खालिद शमीम, संजय चौरसिया , लवकुश प्रजापती, आनंद बिंद शेरु यादव, रामू यादव आदि लोग रहे ।
विज्ञापन

मड़हान, स्थानीय तहसील पर सोमवार को समाजवादी पार्टी के द्वारा संविदा की नौकरी लागू करने का विरोध करते हुए राज्यपाल को संबोधित नौ सूत्रीय मांग पत्र उपजिलाधिकारी शिवप्रसाद को सौंपा। सुरक्षा को देखते हुए एक प्लाटून पीएसी के साथ मड़िहान, अहरौरा थाने की पुलिस फोर्स मौजूद रही। सोमवार को सुबह से ही तहसील मुख्यालय पर नेताओं का जमावड़ा लगने लगा था। विधानसभा अध्यक्ष शैलेश सिंह पटेल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सरकार की नितियों का जमकर विरोध किया। वक्ताओं कहा कि किसान बदहाली का शिकार हो रहा है। गन्ना किसानों का बकाया अदा नहीं किया गया है। दो गुना आय महज किसानों के लिए लाली पाप है। कमर तोड़ महंगाई से किसान पूंजी भी नहीं लौटा पा रहा। आत्महत्या करने पर लोग मजबूर हो रहे हैं। डीजल व विद्युत बिलों में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। फर्जी एनकाउंटर बंद हो। पुलिस हिरासत में मौतों की न्यायिक जांच हो। छात्रों की फीस माफ करने की मांग की गई। इस दौरान सुरेंद्र सिंह, कमलेश पाठक, गप्पू यादव, शिवकुमार यादव, सत्येंद्र कुमार, सरफराज, राजनाथ यादव, जंगाली यादव, लाल बहादुर आदि रह।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनार, प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर सपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में बढ़ती, महंगाई, बेरोजगारी, हत्या, किसान उत्पीड़न आदि के विरोध में सोमवार को तहसील पहुंचकर राज्यपाल को संबोधित 12 सूत्रीय मांग पत्र उपजिलाधिकारी सुरेन्द्र बहादुर सिंह को सौपा। इस दौरान रवि प्रकाश त्रिपाठी विधान सभा अध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य कल्याण यादव, अरूण कुमार जिला सचिव, नगर अध्यक्ष कुतुबुददीन, संतोष यादव, शीतला प्रसाद यादव, अनुराग सिंह, लालता प्रसाद वियार, सुरेश सिंह, अमर नाथ, संजय सोनकर नरेन्द्र मौर्या, प्रमोद केशरी, रणजीत यादव आदि कार्यकर्ता रहे। तहसील में फोर्स तैनात रही।

लालगंज, विभिन्न समस्याओं को लेकर सपा पार्टी की छानने विधानसभा इकाई ने तहसील मुख्यालय के सामने धरना प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहाकि प्रदेश सरकार के शासन में बेरोजगारी बढ़ी है। सपा के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष चौधरी श्याम नारायण यादव ने कहा कि कृषि विधेयक किसान विरोधी है। इस विधेयक से किसानों की समस्याएं बढ़ेगी। छानने विधानसभा अध्यक्ष जुम्मन खां ने कहा भाजपा के शासन में किसान और नौजवान परेशान हैं। पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र सिंह यादव ने कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी बढ़ी है। सपा नेता शिवप्रसाद तिवारी ने कहा कि भाजपा के शासन में भ्रष्टाचार बढ़ा है। प्रर्दशन में अरविंद यादव, गणेश यादव, लवलेश यादव, अमृतलाल यादव, सुरेश यादव, सुरेश, कमलेश,रामनाथ मौर्य, अखंड प्रताप सिंह, रमेश, मुरारी, कन्हैयालाल, बरमबली यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed