फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   SP paid tribute to the death of farmers in Lakhimpur

लखीमपुर में किसानों की मौत पर सपा ने दी श्रद्वांजलि

Fri, 03 Dec 2021 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Dec 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
SP paid tribute to the death of farmers in Lakhimpur
मिर्जापुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी के निर्देश पर लखीमपुर में हुए किसानों की मौत को भाजपा की क्रूरता की याद दिलाने के लिए शुक्रवार को शहादत दिवस के रूप में किसान स्मृति दिवस सपा कार्यालय लोहियाट्रस्ट पर मनाया गया। दीप जलाकर किसानों को श्रद्वांजलि दी गई। जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने लखीमपुर की किसानों, नौजवानों की मौत का जिम्मेदार भाजपा को ठहराया और कहा कि किसानों की मौत को भाजपा की क्रूरता की याद दिलाने के लिए समाजवादी पार्टी किसान स्मृति दिवस के रूप में मना रही है। उन्होने लगे हाथ भाजपा सरकार पर आरोप लगाया कि सरकार के दिन पूरे हो चुके हैं आने वाले विधानसभा चुनाव में किसान इनको मुंहतोड़ जबाव देगा। इस मौके पर सुभाष पटेल, अशोक मिश्रा, रमेश गौड़, नागेन्द्र तिवारी, रामजी यादव, विनोद चौधरी, रियाज अहमद, अरशद अली, अनीस खां, फैजान खां, गुमान अहमद, सैयद राजा, आशुतोष चन्द, रामनरेश यादव, अमित निषाद, विजय यादव, राजकुमार यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed