फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   SP Mirzapur suspended head constable after video viral of massage by children

खाकी हुई शर्मशार: हेड कांस्टेबल का बच्चों से मसाज कराने का वीडियो वायरल, एसपी ने किया निलंबित; जांच के निर्देश

Mon, 10 Jun 2024 06:01 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 10 Jun 2024 06:01 PM IST
सार

Mirzapur News : मिर्जापुर जिले में पुलिस की करतूत का वीडियो आए दिन वायरल हो रहा है। इसी क्रम में सोमवार को एक हेड कांस्टेबल का वीडियो वायरल होने पर उसे निलंबित कर दिया गया। 

विज्ञापन
SP Mirzapur suspended head constable after video viral of massage by children
बच्चों से मसाज कराने वाले पुलिसकर्मी को एसपी ने किया निलंबित - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

मिर्जापुर जिले के पुलिस चौकी इमिलियाचट्टी के अंदर नाबालिग बच्चों से मालिश कराने का वीडियो वायरल होने पर पुलिस अधीक्षक ने मुख्य आरक्षी को निलंबित करते हुए क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन को मामले की जांच का निर्देश दिया।

विज्ञापन


जिले में आए दिन किसी न किसी पुलिसकर्मी का वीडियो वायरल हो रहा है। जिससे पुलिस की छवि धूमिल हो रही है। सोमवार को अहरौरा थाना क्षेत्र के इमिलियाचट्टी पुलिस चौकी के अंदर का एक मुख्य आरक्षी का वीडियो वायरल हुआ। इसमें वह तीन नाबालिग बच्चों से अपना हाथ-पैर दबवाकर मालिश करा रहा है। बताया जा रहा है कि मुख्य आरक्षी अक्सर बच्चों को बुलाकर मसाज कराता है। मामले का वीडियो वायरल होने पर पुलिस अधीक्षक ने संज्ञान लेते हुए मुख्य आरक्षी भानु प्रताप को निलंबित कर दिया। 
विज्ञापन


एएसपी ऑपरेशन ओपी सिंह ने बताया कि इमिलियाचट्टी चौकी पर नियुक्त मुख्य आरक्षी भानु प्रताप का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने तत्काल प्रभाव से मुख्य आरक्षी को निलंबित कर दिया। मामले की प्रारम्भिक जांच क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन द्वारा कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ दिन पहले भी वायरल हुआ था पुलिस की करतूत का वीडियो

शहर कोतवाली में नशे में धुत एक सिपाही का वीडियो वायरल हुआ था। कुछ दिन पहले सक्तेशगढ़ पुलिस चौकी पर दोस्त के साथ तहरीर देने के लिए गए युवक ने सिपाही से पानी मांगा। इस पर शराब के नशे में धुत सिपाही ने उसे थप्पड़ जड़ दिया। साथ ही धमकी दी। मामले में वीडियो वायरल होने पर पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने उसे निलंबित करने के लिए आचार संहिता लगे होने के कारण चुनाव आयोग को पत्र लिखा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed