फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   SP made Bhadohi MP Ramesh Bind from Mirzapur by cutting Rajendra's ticket

Mirzapur News: राजेंद्र का टिकट काटकर सपा ने भदोही सांसद रमेश बिंद को बनाया मिर्जापुर से प्रत्याशी

Mon, 13 May 2024 03:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 May 2024 03:16 AM IST
विज्ञापन
SP made Bhadohi MP Ramesh Bind from Mirzapur by cutting Rajendra's ticket
मिर्जापुर। समाजवादी पार्टी ने राजेंद्र एस बिंद का टिकट काटकर मिर्जापुर संसदीय सीट से भदोही सांसद रमेश बिंद को प्रत्याशी बना दिया है। इसके साथ ही पिछले कई दिन लगाए जा रहे कयास पर विराम लग गया है।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी ने 2019 के लोकसभा चुनाव में राजेंद्र एस बिंद को मिर्जापुर से प्रत्याशी घोषित किया था। बाद में उनका टिकट काट दिया गया। इस बार भी सपा ने लोकसभा चुनाव में राजेंद्र एस बिंद को टिकट दिया था। बीते 10 मई को राजेंद्र एस बिंद का नामांकन पत्र दाखिल किया जाना था, लेकिन इसे स्थगित कर दिया गया था। इसके बाद कयास लगाए जा रहे थे कि उनका टिकट काटकर सपा भदोही सांसद रमेश बिंद को मिर्जापुर सीट से प्रत्याशी घोषित कर सकते हैं। इस बीच राजेंद्र एस बिंद ने भी वीडियो जारी कर जनता से पूछा कि टिकट कटना चाहिए अथवा नहीं। इस बीच रविवार को समाजवादी पार्टी के कार्यालय से प्रत्याशी की जारी सूची में भदोही सांसद रमेश बिंद को मिर्जापुर सीट से नया प्रत्याशी घोषित किया गया है। डॉ. रमेश बिंद पहले जिला पंचायत सदस्य बने। इसके बाद मिर्जापुर के मझवां विधानसभा से 2002 से लगातार तीन बार के विधायक रहे। मोदी लहर में 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद 2019 में उन्होंने भाजपा ज्वाइन कर लिया। उनको भदोही से टिकट मिला और 2019 के लोकसभा चुनाव में वे भदोही से सांसद चुने गए। इस बार भाजपा ने भदोही से उनका टिकट काट दिया। इसके बाद उन्होंने समाजवादी पार्टी ज्वाइन कर ली। अब समाजवादी पार्टी ने उन्हें मिर्जापुर सीट से अपना प्रत्याशी बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed