{"_id":"67f2d1ee5e5f76e97f0f41ee","slug":"sp-leaders-spoke-harshly-said-will-burn-the-person-who-burns-the-effigy-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-131958-2025-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: सपा नेताओं के बिगड़े बोल, कहा- पुतला फूंकने वाले को फूंक देंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: सपा नेताओं के बिगड़े बोल, कहा- पुतला फूंकने वाले को फूंक देंगे
विज्ञापन
मिर्जापुर। राणा सांगा विवाद थमने का नाम ले ले रहा है। मिर्जापुर जिले में क्षत्रिय महासभा और समाजवादी पार्टी में टकराव की स्थिति बन गई है। क्षत्रिय महासभा के 12 अप्रैल को प्रदर्शन करने के एलान पर सपा नेताओं के बोल बिगड़ गए है। इसका एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें सपा के जिलाध्यक्ष और पूर्व जिलाध्यक्ष पार्टी कार्यालय में अखिलेश यादव का पुतला फूंकने वाले को फूंक देने की धमकी दे रहे हैं।
राणा सांगा पर सपा के राज्यसभा सदस्य रामजीलाल सुमन के विवादित बयान के विरोध में क्षत्रिय महासभा मुखर हो गई है। दो दिन पहले अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा और करणी सेना के सदस्यों ने बैठक कर 12 अप्रैल को समाजवादी पार्टी के कार्यालय का घेराव करने के साथ कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर सपा नेताओं का पुतला दहन करने का एलान किया था। इसके बाद समाजवादी पार्टी ने भी 12 मार्च को प्रदर्शन की रणनीति बनाई है। सपा के जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने कहा कि पुतला फूंकना दूर की बात है। सपा कार्यालय तक आने की उनकी हैसियत नहीं है। वो एक-दो पुतला फूकेंगे, हम उनके सभी नेताओं का पुतला फूंकने के साथ उन लोगों को भी फूंकने का काम करेंगे। इसी तरह पूर्व जिलाध्यक्ष शिव शंकर यादव ने कहा कि समाजवादी डरने वाले नहीं है। जो सपा कार्यालय में अखिलेश यादव का पुतला फूंकेंगे, हम पुतला फूंकने वाले को फूंक देंगे।
........................................
वर्जन
पार्टी के नेता का पुतला फूंकने की धमकी देने वाले भाजपा के ठेकेदार हैं। हम लोग समाजवादी पार्टी के सिपाही हैं। पार्टी कार्यालय में आकर हमारे नेता अखिलेश यादव का पुतला फूंकने की बात कहने पर उनको चेतावनी दी गई है। पार्टी कार्यालय में घुसेंगे तो लाठी से स्वागत होगा। - देवी प्रसाद चौधरी, जिलाध्यक्ष, समाजवादी पार्टी
विज्ञापन
.....................................
वर्जन
क्षत्रिय पीठ नहीं दिखाता है। ऐसे लोगों की धमकी से डरने वाले नहीं है। पुतला फूकेंगे और घेराव भी करेंगे। उनके कार्यालय में जाने की बात किसी ने नहीं की। हम लोग कानून का सम्मान करते हैं। अहिंसात्मक आंदोलन होगा। - दिलीप सिंह गहरवार, कार्यक्रम संयोजक, क्षत्रिय महासभा