फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   SP leader's gunner

कलेक्ट्रेट पर सपा नेता के गनर ने कर दी बाइक सवार पर थप्पड़ो की बरसात

Sat, 25 Sep 2021 12:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 12:47 AM IST
विज्ञापन
SP leader's gunner
मिर्जापुर। कलेक्ट्रेट गेट पर शुक्रवार की दोपहर सपा नेता के गनर ने बाइक सवार युवक की थप्पड़ों से पिटाई की। बताया जाता है कि कार में बाइक से टक्कर लगने पर गनर ने यह कदम उठाया। लोगों के विरोध करने पर सपा नेता मौके से निकल गए।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी के एक नेता शुक्रवार को अपने फार्च्यूनर कार से कलेक्ट्रेट किसी काम से गए थे। दोपहर 12 बजे के करीब उनकी कार कलेक्टर से बाहर हो रही थी। तभी गेट के पास बाइक सवार कार से टक्करा गया। जिसके बाद गाड़ी से उतरे सपा नेता के गनर ने बाइक सवार युवक पर थप्पड़ों की बरसात कर दिया। बाइक सवार की पिटाई होता देख आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने इस घटनाक्रम की वीडियों बनानी शुरू की, साथ ही गनर की पिटाई का विरोध किया। लोगों से घिरता देख सपा नेता गाड़ी में बैठकर वहां से निकल गए। बताया जाता है कार पर प्रमुख लिखा था। नंबर सोनभद्र जिले का अंकित था। इससे लोगों ने अंदाजा लगाया कि सोनभद्र जिले के किसी ब्लॉक प्रमुख की गाड़ी थी। पिटाई का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। फिलहाल मामले में कोई तहरीर नहीं पड़ी है। सीओ सिटी प्रभात राय ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed