{"_id":"631f826664a86071f118cf8e","slug":"sp-interacted-with-people-by-marching-route-mirzapur-news-vns673915211","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी ने रूट मार्च कर लोगों से किया संवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसपी ने रूट मार्च कर लोगों से किया संवाद
विज्ञापन
ज्ञानवापी मामले से संबंधित न्यायालय के निर्णय को देखते हुए पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने पुलिस और पीएसी के जवानों के साथ नगर में पैदल मार्च किया। पुलिस कार्यालय से शुुरू हुआ पैदल मार्च नगर के प्रमुख इलाकों से होते हुए वापस कार्यालय पहुंचकर समाप्त हुआ। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने नागरिकों, व्यवसायियों व विभिन्न संप्रदाय के लोगों से संवाद भी स्थापित किया।
शासन स्तर से पुलिस अधिकारियों को सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक ने पुलिस और पीएसी के जवानों के साथ पूरे नगर में रूट मार्च किया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से शुरू हुआ रूट मार्च अस्पताल मार्ग, रामबाग, संकट मोचन, वासलीगंज, घंटाघर, त्रिमोहानी आदि स्थानों पर पहुंचा। इस दौरान एसपी ने व्यवसायियों, आमजन व विभिन्न संप्रदाय के लोगों से संवाद कर संदिग्ध लोगों के बारे में तुरंत पुलिस को सूचना देेने की अपील की। उन्होंने आगाह किया कि अराजकता फैलाने या सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
रूट मार्च के दौरान रास्ते में स्कूली छात्र-छात्राओं से संवाद कर विभिन्न हेल्प लाइन नंबरों की जानकारी देते हुए सुरक्षा के प्रति जागरूक भी किया। इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी चुनार रामानंद राय के नेतृत्व में पुलिस ने मिर्जापुर-वाराणसी सीमा पर वाहनों की जांच की।