{"_id":"d9b4d2bc08e2aa14faf84945aa7ba39c","slug":"sp-government-s-achievements-ginain-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा सरकार की उपलब्धियां गिनाईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा सरकार की उपलब्धियां गिनाईं
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
Updated Sat, 07 Feb 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पार्टी की ओर से विकास खंड एवं ग्रामीण स्तरीय जनसंपर्क सभा की शुरुआत शनिवार को कोन ब्लाक से हुई। इसमें सपा नेताआें ने सरकार के तीन वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियों पर चर्चा की।
विकास खंड कोन के चील्ह स्थित प्राथमिक विद्यालय में जनसंपर्क सभा की शुरुआत डा. लोहिया के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। पार्टी के प्रदेश सचिव सतेंद्र उपाध्याय ने कहा कि कार्यकर्ता अपने सरकार की नीतियों, सिद्धांतों व कार्यक्रमों को जनसंपर्क सभाओं के माध्यम से गांव-गांव में चौपाल लगाकर जन-जन तक पहुंचाएं।
जनसंपर्क सभा की अध्यक्षता करते हुए सपा जिलाध्यक्ष शिव शंकर सिंह यादव ने कहा कि सरकार ने सभी वादों को पूरा करके दिखाया है। सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राजेश यादव एवं बद्री कवि ने लोकगीत और समाजवादी गीत प्रस्तुत कर समा बांध दिया।
विज्ञापन
सपा के जिला उपाध्यक्ष चौधरी श्याम नारायण यादव ने कहा कि कार्यकर्ता योजनाआें की गांव-गांव जाकर प्रचार-प्रसार करें। जिला उपाध्यक्ष रमाशंकर सिंह पटेल ने सपा सरकार की उपलब्धियों का बखान किया।
जिला महासचिव रामजी मौर्य ने कहा कि सपा सरकार विकास की हर दिशा में तेजी से कार्य कर रही है।
इस मौके पर रमेश ओझा, लक्ष्मण ऊमर, संजय यादव, बब्बू लाल यादव, अर्चना गुप्ता, मुस्ताक अहमद, विजय शंकर, हैदर अब्बास, केशराज यादव, राजकुमार सोना, मो. शादाब, सुमित्रा मिश्रा, धनंजय यादव, रविंद्र सोनकर, भानू यादव, अमरेश यादव, देवानंद, केवला प्रसाद, रवि यादव, पतलू, नंदलाल आदि रहे।