फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   SP expressed displeasure over low attendance of revenue workers

राजस्वकर्मियों के कम उपस्थिति पर एसपी ने जताई नाराजगी

Sun, 09 Jan 2022 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
SP expressed displeasure over low attendance of revenue workers
मिर्जापुर। जिले के समस्त थानों में शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन कर फरियादियों की फरियाद सुनी गई। इस दौरान 67 मामलों में से पांच का ही मौके पर निस्तारण किया जा सका। अन्य मामलों के निस्तारण के लिए राजस्व व पुलिस टीम को रवाना किया गया। पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह ने जिगना थाना, एएसपी सिटी व सीओ सिटी ने विंध्याचल थाने में फरियाद सुनी। लेकिन राजस्वकर्मियों की कम उपस्थिति पर एसपी ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन

जिगना : पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह ने राजस्वकर्मियों की कम उपस्थिति पर नाराजगी जाहिर करते हुए थाना प्रभारी विजय कुमार सरोज को उपस्थिति रजिस्टर अपने पास रखने और अनुपस्थित रहने वालों व विलंब से आने वालों की रिपोर्ट भेजने का निर्देश दिया। लगभग डेढ़ तक थाने में जन शिकायत तथा कागजात आदि का निरीक्षण करते हुए आवश्यक निर्देश दिया। उप पुलिस अधीक्षक लालगंज उमाशंकर सिंह ने ग्राम नगवासी के रमाकांत मिश्र सहित ग्रामीणों की आम रास्ता बंद होने की शिकायत पर थानाध्यक्ष को मामले का निस्तारण कराने का आदेश दिया। ग्राम चेहरा के शिवसागर ने अतिक्रमण हटवाने की मांग की। कहा कि कई प्रार्थना पत्र दिया सुनवाई नही हुई। इस दौरान थानाध्यक्ष विजय सरोज, उपनिरीक्षक सच्चिदानंद राय, खुर्शीद, रामबचन यादव, छोटू राम, लेखपाल कन्हैयालाल, प्रीती तिवारी, रामलक्षन, श्यामजी, ओम प्रकाश यादव, विभूदेश पांडेय, अशोक दुबे, राहुल चौधरी, कन्हैया लाल आदि रहे।
विज्ञापन

हलिया : उपजिलाधिकारी लालगंज विजय नारायण सिंह की उपस्थिति में समाधान दिवस पर सबसे अधिक जमीन संबंधी विवाद के प्रार्थना पत्र पड़े। इस मौके पर उपस्थित रहे प्रभारी निरीक्षक विपिन सिंह, चौकी इंचार्ज मतवार राम नगीना यादव, जगदीश सिंह, लेखपाल कृष्ण चंद्र मिश्र सहित फरियादी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनार : कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस में आए फरियादियों की समस्याओं को अपर पुलिस अधीक्षक नक्सल महेश सिंह अत्रि ने सुना। इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक रामानंद राय, कोतवाल गोपालजी गुप्ता सहित राजस्व व पुलिस के अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।
आठ थानों में एक भी मामले का निस्तारण नहीं : जिले के समस्त थानों पर आयोजित 67 प्रार्थना प्राप्त में मात्र पांच मामलों का ही निस्तारण हो सका। जिले के 16 में से आठ थानों में एक भी मामले का निस्तारण नहीं हो सका। कोतवाली शहर में तीन प्रार्थना पत्र, कटरा कोतवाली में एक प्रार्थना पत्र, देेहात कोतवाली में सात प्रार्थना पत्र, पड़री थाने पर चार प्रार्थना पत्र, लालगंज थाने पर चार प्रार्थना पत्र, हलिया थाने पर छह प्रार्थना पत्र, चुनार थाने में पांच प्रार्थना पत्र, अदलहाट थाने पर तीन प्रार्थना पत्र, मड़िहान थाने पर पांच प्रार्थना पत्रों में से एक भी मामले का निस्तारण नहीं हो सका। विंध्याचल थाने में 10 में से एक प्रार्थना पत्र, कछवां थाने में 12 में से दो प्रार्थना पत्र, जिगना थाने पर छह में से एक प्रार्थना पत्र और जमालपुर में एक ही प्रार्थना पत्र आया जिसका निस्तारण कर दिया गया।

मुंशी के लाइन हाजिर करने का निर्देश : जिगना। पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह ने जिगना थाने में तैनात एक मुंशी पर कागजात में सफेदा लगाने पर फटकार लगाते हुए लाइन हाजिर करने का निर्देश दिया। पुलिस अधीक्षक थाने में अभिलेखों का निरीक्षण कर रहे थे कि उन्हें लिखावट पर सफेदा लगा दिखा। उन्होंने संबंधित मुंशी को फटकार लगाते हुए थानाध्यक्ष को निर्देश दिया कि मुंशी की रवानगी पुलिस लाइन के लिए करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed