फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   SP delegation honors Ashish's father upon his winning the silver medal.

Mirzapur News: रजत पदक मिलने पर सपा प्रतिनिधिमंडल ने आशीष के पिता को किया सम्मानित

Wed, 12 Aug 2026 01:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
SP delegation honors Ashish's father upon his winning the silver medal.
रजत पदक जीत कर जिले का नाम रोशन करने वाले आशीष के पिता अजय यादव को सम्मानित करते समाजवादी पार्ट
अंडर-20 विश्व एथलेटिक्स में जैवलिन थ्रो में रजत जीतकर बढ़ाया देश-प्रदेश का मान
विज्ञापन

चेतगंज। अमेरिका में अंडर-20 विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप की पुरुष जैवलिन थ्रो स्पर्धा में रजत पदक जीतकर देश, प्रदेश और मिर्जापुर का नाम रोशन करने वाले मवैया गांव निवासी आशीष यादव की उपलब्धि पर मंगलवार को सपा प्रतिनिधिमंडल ने घर पहुंचकर पिता को सम्मानित किया। परिजनों को बधाई दी। राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने आशीष के पिता किसान अजय यादव को माल्यार्पण कर स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक यादव के नेतृत्व में पहुंचे सपा नेताओं ने कहा कि आशीष ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर न सिर्फ परिवार और गांव, बल्कि पूरे जनपद का गौरव बढ़ाया है। उनकी उपलब्धि से क्षेत्र के युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। नेताओं ने आशीष के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए परिजनों को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

बताया गया कि आशीष यादव अंडर-20 विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप के जैवलिन थ्रो में रजत पदक जीतने वाले दूसरे भारतीय बने हैं। उनकी इस उपलब्धि से मवैया गांव में खुशी का माहौल है। इस दौरान सपा प्रवक्ता अशोक सिंह मुन्ना, नगर विधानसभा महासचिव अमरेश सोनकर, कोन ब्लॉक अध्यक्ष राममिलन यादव, बलिराम यादव, जुम्मन खान, राजेश भारती, अमित यादव समेत बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed