फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Sonelal Patel death anniversary: Apna Dal S Ashish Patel said party aim is to give power to backward and downtrodden in mirzapur

सोनेलाल पटेल की पुण्यतिथि: अपना दल एस के आशीष पटेल ने कहा- पिछड़ों और दलितों को सत्ता में भागीदारी दिलाना पार्टी का उद्देश्य

Sun, 17 Oct 2021 11:36 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 17 Oct 2021 11:36 PM IST
सार

अपना दल एस के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष पटेल ने कहा कि विकास के क्षेत्र में मिर्जापुर जिला को मॉडल बनाना उद्देश्य है। जिले के सिटी क्लब में अद एस के संस्थापक डॉ. सोनेलाल पटेल की पुण्यतिथि मनाई गई।

विज्ञापन
Sonelal Patel death anniversary: Apna Dal S Ashish Patel said party aim is to give power to backward and downtrodden in mirzapur
डॉ. सोनेलाल पटेल के चित्र पर माल्यार्पण करते अपना दल एस के आशीष पटेल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मिर्जापुर जिले के सिविल लाइन तिराहा के पास सिटी क्लब में रविवार को अपना दल के संस्थापक डॉ. सोनेलाल पटेल की पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित सभा में कहा गया कि मिर्जापुर को विकास के क्षेत्र में माडल बनाना ही पार्टी का उद्देश्य है।

विज्ञापन


अपना दल एस के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष पटेल ने कहा कि पिछड़ों, दलितों, वंचितों, किसान-कमेरा समाज को शासन सत्ता में भागीदारी दिलाना अपना दल एस का मुख्य उद्देश्य है। पार्टी के संस्थापक डॉ. सोनेलाल पटेल ने जो सपना देखा था, उसे राष्ट्रीय अध्यक्ष केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल के नेतृत्व में हम पूरा करने में सफल होंगे।
विज्ञापन


इसके पहले डॉ. सोनेलाल पटेल के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। सभा की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष इं. रामलोटन बिंद व संचालन आनंद सिंह पटेल ने किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव किसान मंच रमाकांत पटेल, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य किसान मंच जवाहर सिंह पटेल, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मेघनाथ पटेल, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य किसान मंच सुनील सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल सिंह, प्रदेश अध्यक्ष सहकारिता मंच रमेश सिंह पटेल, प्रदेश उपाध्यक्ष चिकित्सा मंच डॉ एस पी पटेल, प्रदेश सचिव व्यापार मंच दुखरन सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मंच रामवृक्ष बिंद, प्रदेश महासचिव किसान मंच रामसमुझ पटेल, जिला मीडिया प्रभारी शंकर चौहान आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. सोनेलाल पटेल की हत्या की सीबीआई जांच हो 

जिला मुख्यालय पर रविवार को अपना दल के संस्थापक डॉ. सोनेलाल पटेल के परिनिर्वाण दिवस पर धरना प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने डॉ. सोनेलाल पटेल की हत्या की सीबीआई जांच की मांग की। साथ ही अपना दल की अध्यक्ष कृष्णा पटेल को उच्च स्तरीय सुरक्षा देने की  मांग की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed